फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है वो सपा नेता जिसकी मदद से जय की अकूत संपत्ति और अपराधों में हुआ तेजी से इजाफा, चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 24 Jul 2020 07:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Jul 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: jai bajpai connection with samajwadi party leader
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
जय बाजपेई और उसके भाई रजय की ब्रह्म नगर और आर्य नगर के बीच ही 14 करोड़ की कई संपत्तियां हैं। यह खुलासा 2017 की उस फाइल से हुआ है जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के कार्यालय में जय और रजय के खिलाफ की गई जांच की रिपोर्ट लगी है। यह फाइल कई दिनों की खोजबीन के बाद अब जिला प्रशासन के हाथ लगी है।


 
vikas dubey news: jai bajpai connection with samajwadi party leader
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
तब पुलिस की जांच में यह बात भी आई थी की जय और रजय दोनों उस समय सपा के कार्यकर्ता थे और सपा के एक विधायक के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग और ठेकेदारी का काम करते थे। फाइल में लगी पुलिस रिपोर्ट में वकील सौरभ भदौरिया के हवाले से पुलिस को कई जानकारियां दी गई हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जय का नाम 3 साल पहले से भू-माफिया की सूची में दर्ज है।


 
vikas dubey news: jai bajpai connection with samajwadi party leader
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
उसके घर में नोट गिनने की मशीन है। जय और रजय के खिलाफ नजीराबाद, बजरिया और चौबेपुर सीसामऊ थाने में कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे लेकिन सपा के एक विधायक ने अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए जय पर दर्ज मुकदमों को खारिज करवा दिया था। इतना ही नहीं उसके अपराधों पर पर्दा डालते हुए विधायक ने जय को शस्त्र लाइसेंस भी जारी करवा दिया था। यह फाइल अब फिर से पुलिस के पास भेजी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: jai bajpai connection with samajwadi party leader
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
जिसपर नए सिरे से जांच शुरू होगी। तत्कालीन जांच में जो रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें जय और रजय के नाम से नवाबगंज, पनकी, ईदगाह, बारह सिरोही कल्याणपुर, इंदिरा नगर, गुजैनी जैसे कई स्थानों पर कुल 60 करोड की प्रॉपर्टी बताई गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि कुछ हजार की नौकरी करने वाले जय के पास इतनी बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी कैसे आई।

 
विज्ञापन
vikas dubey news: jai bajpai connection with samajwadi party leader
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
इस फाइल में बताया गया है कि जय ने अपने परिवार के सदस्यों और कई दूसरे करीबियों के नाम से बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति बनाई हैं। लग्जरी वाहन भी खरीदे हैं। इसकी जांच उस समय खुफिया एजेंसियों से कराए जाने की भी मांग की गई थी जय वाजपेई ने हर्ष नगर में राजकुमार पुत्र राजाराम से 16 लाख की रजिस्ट्री कराई। ब्रह्म नगर में  जय ने शकुन नंदनी सोनकर से 2012 में 15 लाख रुपए में एक प्रॉपर्टी खरीदी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed