{"_id":"5f19bbc78ebc3e9fdd3301e1","slug":"vikas-dubey-wife-gave-a-big-statement-on-kanpur-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की पत्नी बोली- पता होता कि वो ऐसा करेगा तो उसे मैं खुद मार देती गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की पत्नी बोली- पता होता कि वो ऐसा करेगा तो उसे मैं खुद मार देती गोली
Fri, 24 Jul 2020 07:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 24 Jul 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे की पत्नी ने दिया बड़ा बयान
- फोटो : अमर उजाला
विकास ने गलत काम किया। विकास के कृत्य पर माफी मांगना चाहती हूं। अगर ऐसी घटना के बाद विकास दुबे मेरे सामने होता तो मैं खुद उसको गोली मारने की क्षमता रखती क्योंकि 17 घर बर्बाद होने से अच्छा है कि एक घर बर्बाद हो जाता। यह बात विकास दुबे की पत्नी रिचा ने एक हिंदी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।
Trending Videos
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बातचीत के दौरान रिचा ने कई खुलासे किए। रिचा ने कहा कि विकास दुबे उनके बड़े भाई का दोस्त था। विकास दुबे से उनकी शादी 23 साल पहले हुई थी। रिचा ने बताया कि वो विकास दुबे को लड़ाई-झगड़े से रोकती थी।
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
रिचा ने कहा कि मैं सिर्फ अपने बच्चों को पाल रही थी। अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। बच्चों को मैं अपराधिक माहौल से दूर रखना चाहती थी। बच्चों को मिलवाने के लिए ही सिर्फ गांव जाती थी। मेरे जीवन का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ मेरे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उसके कृत्य का असर मुझ पर और मेरे बच्चों पर न पड़े। कानपुर एनकाउंटर में मारे गए आठ पुलिसकर्मियों को लेकर रिचा दुबे ने कहा कि पुलिसकर्मियों की पत्नियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो जुलाई को कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बिकरू गांव गई थी। यहां पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने टीम पर हमला कर दिया था। इस घटना में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।