फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की 11 संपत्तियों की कुर्की करने की तैयारी

Tue, 01 Sep 2020 06:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Sep 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Preparing to attach 11 properties of Jai Bajpai
जय बाजपेई और गैंगस्टर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उसके भाइयों की 11 संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि ब्रह्मनगर स्थित छह मकान (111/478, 111/481, 107/299, 107/300, 107/292ए, 107/298) आर्यनगर के दो फ्लैट, पनकी का दो मंजिला मकान, सिंहपुर रोड का प्लाट व स्वरूपनगर का मकान कुर्क किया जाएगा।



 
vikas dubey kanpur news: Preparing to attach 11 properties of Jai Bajpai
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
ये संपत्तियां जय ने विकास दुबे के दम पर अर्जित की थीं। दो दिन में सारी संपत्तियां कुर्क कर दी जाएंगी। बता दें कि ब्रह्म नगर का रहने वाला जय बाजपेई करीब सात वर्ष पहले एक प्रिंटिंग प्रेस में महज कुछ हजार रुपये की नौकरी करता था।
vikas dubey kanpur news: Preparing to attach 11 properties of Jai Bajpai
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
देखते-देखते वह अरबपति बन गया। बिकरू कांड के ठीक एक दिन बाद जय को काकादेव पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जय बाजपेई की अन्य संपत्तियों की भी जांच होगी। यह भी पता चला है कि जय और विकास दुबे का पैसा शहर के अस्पताल, होटलों और अपार्टमेंटों में लगा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Preparing to attach 11 properties of Jai Bajpai
जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
जय बाजपेई पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है लेकिन संपत्ति के मामले में वह नंबर वन है। इस तथ्य का खुलासा जय के भाई रजय ने एक मामले की पूछताछ के दौरान 2017 में किया था।

 
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Preparing to attach 11 properties of Jai Bajpai
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में ये नामजद जेल में 
श्यामू बाजपेई, छोटू शुक्ला उर्फ अखिलेश, शशिकांत पंडित उर्फ सोनू, रामू बाजपेयी, दयाशंकर अग्निहोत्री, गोपाल सैनी, उमाकांत उर्फ गुड्डन, बालगोविंद, शिवम दुबे, धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे, जहान यादव, रामसिंह, विष्णु पाल यादव, शिव तिवारी, विमल प्रकाश।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed