फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब विकास दुबे का करीबी उमाकांत पुलिस से बोला, साहब! मुझे आत्मग्लानि, इसलिए खुद हाजिर हो रहा हूं

Sun, 09 Aug 2020 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Aug 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News Umakant Shukla surrendered at Chaubepur police station I m gutted
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला उर्फ गुड्डन उर्फ बउअन ने शनिवार को चौबेपुर थाने में नाटकीय ढंग से सरेंडर कर दिया। पत्नी व बेटी के साथ थाने पहुंचते ही उसने साष्टांग किया। इसके बाद बोला, दबिश से डरा हुआ हूं। मैं घटना में शामिल था। मुझे आत्मग्लानि है। खुद हाजिर हो रहा हूं। 


Vikas Dubey Kanpur Encounter News Umakant Shukla surrendered at Chaubepur police station I m gutted
विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
मेरी जान की रक्षा की जाए, मुझ पर रहम करें। यही सब उसके गले में लटकी तख्ती में भी लिखा था। उमाकांत पर 50 हजार का इनाम भी है। बिकरू कांड में विकास के साथ गांव के उमाकांत शुक्ला ने भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। एसटीएफ और पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही। 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News Umakant Shukla surrendered at Chaubepur police station I m gutted
दरोगा ने चेहरा किया चेक - फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह उमाकांत परिवार के साथ चौबेपुर थाने पहुंचा। सीओ संतोष कुमार सिंह से बोला, मेरा नाम उमाकांत है। मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने पत्नी और बेटी को घर भेज दिया। उमाकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News Umakant Shukla surrendered at Chaubepur police station I m gutted
चौबेपुर थाने में पत्नी के साथ दंडवत उमकांत - फोटो : amar ujala
इस पर उसने बताया कि पुलिस हर दिन घर व रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही थी। डर था कि कहीं उसका भी एनकाउंटर न हो जाए। इसलिए वह सरेंडर करने थाने पहुंच गया। पत्नी और बेटी को इसलिए साथ लाया, जिससे पुलिस रहम करे। 
 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News Umakant Shukla surrendered at Chaubepur police station I m gutted
विकास दुबे को लेकर उमाकांत ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
बोला, विकास पापी था
पूछताछ में उमाकांत विकास को जमकर गालियां दे रहा था। कहने लगा कि विकास ने जीना मुहाल कर रखा था। मजबूरी में लोग उसका साथ देते थे। विकास जमीनों पर कब्जा करता था। कोटे भी अपने पास रखता था। उमाकांत ने कहा कि विकास पापी था। मर गया वरना न जाने कितनों को मार देता। हैरानी की बात यह है कि उसने खुद विकास साथ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारा था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed