फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बारिश बनी मरीजों की आफत, जिला अस्पताल में आई बाढ़ ! वार्डों से लेकर इमरजेंसी तक दो दो फिट भरा पानी

Sat, 08 Aug 2020 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Aug 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
District hospital becomes pond, water from wards to emergency in mahoba
जिला अस्पताल बना टापू - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में शनिवार शाम को हुई जोरदार बारिश के चलते एक बार फिर जिला अस्पताल टापू बन गया। इमरजेंसी वार्ड से लेकर जिला अस्पताल की गैलरी, महिला अस्पताल में दो-दो फिंट पानी भर गया।
District hospital becomes pond, water from wards to emergency in mahoba
जिला अस्पताल बना टापू - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी में इलाज कर रहे डॉक्टर और कर्मचारी दो-दो फिट पानी में ही इधर-उधर चलते-फिरते रहे। अस्पताल परिसर में चारों तरफ पानी भर जाने से लोगों का काफी दिक्कतें हुईं।
 
District hospital becomes pond, water from wards to emergency in mahoba
जिला अस्पताल बना टापू - फोटो : अमर उजाला
पंद्रह दिन पहले हुई तेज बारिश से अस्पताल के कक्षों, इमरजेंसी वार्ड सहित जगह-जगह पानी भरने पर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने अस्पताल में पानी की समस्या का निराकरण कराने के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
District hospital becomes pond, water from wards to emergency in mahoba
जिला अस्पताल बना टापू - फोटो : अमर उजाला
अभियंता लाख प्रयास के बाद भी अस्पताल में जलभराव की समस्या को नहीं रोक सके। शाम को हुई तेज बारिश के बाद अस्पताल परिसर में तेजी से पानी अंदर आने के कारण महिला अस्पताल के वार्डों में फर्श पर लेटे तीमारदार व गैलरी में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते इमरजेंसी वार्ड सहित चारों तरफ पानी भर गया। जलभराव से मरीजों का इमरजेंसी तक पहुंचना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
District hospital becomes pond, water from wards to emergency in mahoba
जिला अस्पताल बना टापू - फोटो : अमर उजाला
लाखों रुपये के खर्च के बाद भी नहीं बदली अस्पताल की तस्वीर
प्रशासन ने जिला अस्पताल में जलभराव को रोकने के कई प्रयास किए, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग ने नाला निर्माण कर, अस्पताल के दरवाजों का उच्चीकरण, अस्पताल परिसर में दो-दो फुट ऊंची बाउंड्री का निर्माण और दस गुणा दस का चैंबर व दो मोटर पंप लगाने में लाखों रुपये खर्च कर दिया, लेकिन अस्पताल में जल भराव की समस्या जस की तस बनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed