{"_id":"5f085f810bb6361abd770da3","slug":"vikas-dubey-encounter-stf-told-vehicle-was-overturned-to-save-animals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Encounter: एसटीएफ ने कहा- जानवरों को बचाने में पलटी थी गाड़ी, विकास को जिंदा पकड़ना चाहते थे, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Encounter: एसटीएफ ने कहा- जानवरों को बचाने में पलटी थी गाड़ी, विकास को जिंदा पकड़ना चाहते थे, लेकिन...
Sat, 11 Jul 2020 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए सीओ समेत आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने ढेर कर दिया। यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे मुठभेड़ मामले में प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें लिखा है "मार्ग पर अचानक से गाय-भैंसों का एक झुंड भागता हुआ आया। उन्हें बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन को मोड़ा जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।" जिसके बाद इस गाड़ी में सवार विकास दुबे इंस्पेक्टर की पिस्टल लूटकर भागने लगा।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास मारा गया। मुठभेड़ में एसटीएफ के दो सिपाहियों को गोली लगी, जबकि कार पलटने से नवाबगंज इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो जुलाई की रात चौबेपुर गांव के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद से विकास दुबे फरार था।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर से उसे बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ और कानपुर पुलिस की टीम उसे लेने पहुंची। देर शाम टीमें कुख्यात बदमाश विकास को लेकर कारों से रवाना हुईं। सुबह करीब साढ़े छह बजे भौंती हाईवे पर महिंद्रा टीयूवी 100 पलट गई। बताया जा रहा अचानक सामने गाय भैसों का एक झुंड आ गया। जिसको बचाने में हादसा हो गया। विकास इसी कार में सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कार पलटते ही विकास ने नवाबगंज इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की पिस्टल लूटी और खेतों की तरफ भागा। दूसरी कार में सवार एसटीएफ की टीम ने विकास दुबे का पीछा करना शुरू किया। तभी विकास ने गोलियां चला दीं। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे ढेर हो गया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई 9 एमएम की पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए हैलट भेजा।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
एसटीएफ के दो कमांडो को लगी गोली, हादसे में चार घायल
सड़क हादसे में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी, दरोगा पंकज सिंह, दरोगा अनूप, सिपाही सत्यवीर और प्रदीप कुमार घायल हो गए। वहीं मुठभेड़ में एसटीएफ के कमांडो शिवेंद्र सेंगर और विमल कुमार गोली लगने से घायल हुए। शिवेंद्र के पैर तो विमल के हाथ में गोली लगी है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। छह का इलाज हैलट और एक का इलाज कल्याणपुर सीएचसी में चल रहा है।
सड़क हादसे में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी, दरोगा पंकज सिंह, दरोगा अनूप, सिपाही सत्यवीर और प्रदीप कुमार घायल हो गए। वहीं मुठभेड़ में एसटीएफ के कमांडो शिवेंद्र सेंगर और विमल कुमार गोली लगने से घायल हुए। शिवेंद्र के पैर तो विमल के हाथ में गोली लगी है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। छह का इलाज हैलट और एक का इलाज कल्याणपुर सीएचसी में चल रहा है।