फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उज्जैन से गिरफ्तार विकास दुबे ने एसटीएफ को रास्ते में बताई थी ये बातें, पुलिस ने दस बिंदुओं पर की थी पूछताछ

Fri, 06 Nov 2020 08:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Nov 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey arrested from Ujjain the police had questioned on ten points
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में पुलिस ने जो तीन हजार से अधिक पेजों की चार्जशीट लगाई है, उसमें उज्जैन के महाकाल थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए विकास से उज्जैन पुलिस ने दस बिंदुओं पर पूछताछ की थी। विकास दुबे आठ जुलाई को राजस्थान परिवहन निगम की बस से जयपुर से झालावाड़ पहुंचा।


 
Vikas Dubey arrested from Ujjain the police had questioned on ten points
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
वहां से एक ट्रैवेल्स की बस से उज्जैन पहुंचा। टिकट झालावाड़ से इंदौर तक का था जो शुभम पाल के नाम से था। हालांकि मोबाइल नंबर विकास ने अपना ही दिया था। नौ जुलाई को उज्जैन में देवास गेट बस स्टैंड पर उतरकर ऑटो की। इसके बाद क्षिप्रा तट रामघाट पर ऑटो छोड़ दिया।

 
Vikas Dubey arrested from Ujjain the police had questioned on ten points
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
क्षिप्रा नदी में स्नान करने के बाद पैदल मंदिर की ओर चल पड़ा। हमीद खां नाम के दलाल के माध्यम से होटल में रुकने की कोशिश की लेकिन आईडी न होने के कारण कमरा नहीं मिला। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के बारे में गेट के सामने स्थित सुरेश कहार की फूल-प्रसाद की दुकान पर पूछताछ की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey arrested from Ujjain the police had questioned on ten points
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
दुकान पर खड़े हरिगुरु व सुरेश को शक होने पर उन्होंने मंदिर के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड राहुल शर्मा को मोबाइल पर सूचना दी। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे विकास को महाकाल चौकी पुलिस व सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया। पूछताछ में विकास ने बताया कि उज्जैन में ठहरने, वाहन और दर्शन की व्यवस्था आनंद तिवारी ने की थी।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey arrested from Ujjain the police had questioned on ten points
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन पुलिस को जानकारी करने पर पता चला कि विकास ने उज्जैन में रात्रिविश्राम नहीं किया और न ही कहीं रुका। अकेले ही बस से उज्जैन आया था। पुलिस के अनुसार विकास के पास से दो तोले की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां व 8100 रुपये नगद बरामद हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed