{"_id":"5ade14ed4f1c1b350b8b6230","slug":"victim-s-uncle-handed-over-512-page-photo-copies-and-60-audio-clips-to-cbi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांडः किशोरी के चाचा ने 512 पेज फोटो कॉपी और 60 ऑडियो क्लिप CBI को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांडः किशोरी के चाचा ने 512 पेज फोटो कॉपी और 60 ऑडियो क्लिप CBI को सौंपी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 24 Apr 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करके लौटती सीबीआई टीम
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने नहर निरीक्षण भवन पहुंचकर रविवार को दिल्ली से आई किशोरी की चाची से घटना की सिलसिलेवार जानकारी ली। इस दौरान सीबीआई करीब एक घंटे तक यहां रुकी रही। इसके बाद वापस लखनऊ लौट गई।
कुलदीप सिंह सेंगर
मालूम हो कि सीबीाई को विधायक और उनके सहयोगियों के साथ ही विधायक के दबाव में पीड़िता की मदद न करने वाली पुलिस के कई और अहम साक्ष्य देने की बात कही थी। शुक्रवार रात को सीबीआई किशोरी के चाचा को दिल्ली लेकर गई थी।
पीड़िता
रविवार को चाचा दिल्ली में घर में सुरक्षित रखी गई फोन काल की आडियो क्लिप की 24 सीडी और पूर्व में की गई शिकायतों की फोटो कॉपी लेकर आया है। सोमवार को सीबीआई की दो सदस्यीय टीम शाम 3:30 बजे नहर निरीक्षण भवन पहुंची। यहां दोनों अधिकारियों ने किशोरी की चाची से जून 2017 को किशोरी के साध हुई घटना की बिंदुवार जानकारी ली।
किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की उन्हें कब जानकारी दी, किसे और क्या-क्या बताया। इस बारे में विस्तार से पूछताछ की। सीबीआई टीम ने कुछ बिंदुओं पर किशोरी, उसकी मां और चाचा से भी जानकारी ली। एक घंटे तक पूछताछ के बाद सीबीआई शाम 4:30 बजे वापस लौट गई।

कुलदीप सिंह सेंगर, पीड़िता का चाचा
विधायक और उनके गुर्गों के खिलाफ किशोरी के चाचा ने शिकायतों और फर्जी जांच रिपोर्टों का जखीरा निकाला है। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अलावा पीएमओ व सीएमओ को दोबारा शिकायत करने की बात कही है।
उन्होंने सीबीआई को भी इसकी जानकारी दी है। किशोरी के चाचा ने बताया कि एक साल में की गई 65 अगल-अलग शिकायत की थीं। सभी शिकायतों और मिले जवाब की फोटो कॉपी के 512 पेज तैयार किए हैं। बताया कि सभी शिकायतों में विधायक के दबाव में अफसरों ने लीपापोती कर दी।

इनमें विधायक के स्कूल की इमारत ग्राम समाज की जमीन कब्जा करके बनाने, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए बनवाई गई दुकानों को तोड़कर जमीन कब्जा करने, दस साल पहले तक फटेहाल रहने वाले विधायक के सहयोगियों के पास इतने कम समय में करोड़ों की संपत्ति कैसे आई आदि सहित दर्जनों शिकायतों की दोबारा जांच के लिए संबंधित विभागों को शिकायत भेजने की बात कही है। इसके अलावा आडियो क्लिप की 24 सीडी भी सीबीआई को दिखाईं। इनमें से कई आडियो क्लिपों को सीबीआई जांच में शामिल कर सकती है।