फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाड़ा तो चला गया लेकिन 'सरकार! के स्वेटर कई सवाल छोड़ गए'

Tue, 24 Apr 2018 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
scam in sweater distribution in farrukhabad prisdiy schools
डेमाे पिक
स्वेटर खरीदने के लिए चार सदस्यी समिति का गठन, समिति के माध्यम से ही कोटेशन और टेंडर किया जाना था। लेकिन जो हुआ वह हैरान करने वाला है। अधिकारियों ने शासनादेश में बताए गए नियमों के विपरीत अपनी नजदीक लोगों के माध्यम से कुछ फर्म से घटिया किस्म के स्वेटर खरीद कर स्कूलों में जबरन शिक्षकों को देकर बंटवा दिए। अब स्वेटर वितरण का यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। मामला फर्रुखाबाद जिले का है...आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला...

 
scam in sweater distribution in farrukhabad prisdiy schools
डेमाे पिक
परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों को स्वेटर बांटने में शासनादेश की अनदेखी की गई। बिना टेंडर के फर्मों से स्वेटरों की सीधे खरीद की गई। स्कूलों में घटिया स्वेटर वितरण की शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से की गई है। इसमें स्वेटर वितरण में गोलमाल करने का शिक्षा विभाग के अफसरों पर आरोप लगाया है। जिसकी जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
 
scam in sweater distribution in farrukhabad prisdiy schools
डेमाे पिक
भाजपा के कायमगंज मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी शिकायत में कहा कि 3 जनवरी 2018 को शासन के आदेश पर प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में गठित प्रबंध समिति के माध्यम से स्वेटर क्रय के लिए चार सदस्यों की समिति बनाई गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
scam in sweater distribution in farrukhabad prisdiy schools
डेमाे पिक
इस समिति के माध्यम से स्कूलाें में कोटेशन व टेंडर के माध्यम से स्वेटर खरीदकर छात्रों को नाप के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण बांटे जाने थे। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासनादेश में बताए गए नियमों के विपरीत अपनी नजदीक लोगों के माध्यम से कुछ फर्म से घटिया किस्म के स्वेटर खरीद कर स्कूलों में जबरन शिक्षकों को देकर बंटवा दिए।


जो स्वेटर दिए गए , उनकी कीमत मात्र 100 रुपये से अधिक नहीं है। जबकि सरकार की ओर से 200 रुपये प्रति स्वेटर की कीमत के अनुसार बजट आया था। स्वेटर खरीद और बंटवाने में धन का बंदर बाट किया गया है। इस खेल की शिकायत जिला प्रशासन से लेकर शासन तक भेजी गई, लेकिन ने स्वेटर वितरण में हुए गोलमाल को गंभीरता से लेकर जांच नहीं कराई। मंडल अध्यक्ष ने इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गोलमाल किए गए रुपयों की रिकवरी दोषियों के वेतन से किए जाने की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed