{"_id":"5ae95b3f4f1c1b5f098b7970","slug":"unnao-rape-case-today-cbi-to-submit-report-in-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांदा की रेप पीड़िता ने की उन्नाव रेप पीड़िता से मुलाकात, आज हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा की रेप पीड़िता ने की उन्नाव रेप पीड़िता से मुलाकात, आज हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 May 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
विधायक पर 13 अप्रैल को दर्ज हुआ था पाक्सो एक्ट का मुकदमा, सीबीआई कर रही है जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़ित किशोरी व उसके परिवार को कानूनी मदद देने के लिए लोग सामने आने लगे हैं। बुधवार को बांदा की चर्चित रेप पीड़िता और मुस्लिम लीग के लोगों ने किशोरी से मुलाकात की। सीबीआई और न्यायपालिका पर भरोसा रखने को कहा।
विधायक के भाई सहित पांच के खिलाफ दर्ज है किशोरी के पिता की हत्या का मुकदमा
साथ ही यह भी कहा कि वह हर स्तर पर मदद करेगी। इसी तरह मुस्लिम लीग संगठन की यूथविंग के राष्ट्रीय महासचिव सीके जुबेर, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा. मोहम्मद मतीन खान सहित आठ सदस्यों ने मंगलवार को नहर निरीक्षण भवन में किशोरी व उसके परिवार से मिलकर न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इन्होंने बताया कि 9 मई को संगठन दिल्ली में एक सेमिनार का आयोजन कर रहा है। इसमें इस तरह की पीड़िताओं को आमंत्रित किया गया है। इस सेमिनार में किशोरी को भी आमंत्रित किया गया है।
सभी की निगाहें सीबीआई की प्राथमिक रिपोर्ट पर टिकीं
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म और न्यायालय में दायर याचिका वापस न लेने पर उसके पिता की पिटाई से हुई मौत मामले में सीबीआई बुधवार को हाईकोर्ट में अपनी प्राथमिक जांच की रिपोर्ट पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट विधायक कुलदीप सेंगर और उन पर दर्ज मुकदमे के भविष्य का संकेत दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर जून 2017 में घर में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पिटाई से घायल किशोरी के पिता की मौत के बाद मामला सुर्खियों में आया। 13 अप्रैल से मामले में सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन
उन्नाव रेप केस
विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर लेकर किशोरी से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या की जांच कर रही सीबीआई को उच्च न्यायालय इलाहाबाद पीठ के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मामले की प्राथमिक जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। विधायक के समर्थक ही नहीं विरोधियों को भी बुधवार को पेश की जाने वाली रिपोर्ट का इंतजार है।