फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांदा की रेप पीड़िता ने की उन्नाव रेप पीड़िता से मुलाकात, आज हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआई

Wed, 02 May 2018 12:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 May 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Unnao rape case Today CBI to submit report in high court
विधायक पर 13 अप्रैल को दर्ज हुआ था पाक्सो एक्ट का मुकदमा, सीबीआई कर रही है जांच
उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़ित किशोरी व उसके परिवार को कानूनी मदद देने के लिए लोग सामने आने लगे हैं। बुधवार को बांदा की चर्चित रेप पीड़िता और मुस्लिम लीग के लोगों ने किशोरी से मुलाकात की। सीबीआई और न्यायपालिका पर भरोसा रखने को कहा।


 
Unnao rape case Today CBI to submit report in high court
विधायक के भाई सहित पांच के खिलाफ दर्ज है किशोरी के पिता की हत्या का मुकदमा
साथ ही यह भी कहा कि वह हर स्तर पर मदद करेगी। इसी तरह मुस्लिम लीग संगठन की यूथविंग के राष्ट्रीय महासचिव सीके जुबेर, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा. मोहम्मद मतीन  खान सहित आठ सदस्यों ने मंगलवार को नहर निरीक्षण भवन में किशोरी व उसके परिवार से मिलकर न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इन्होंने बताया कि 9 मई को संगठन दिल्ली में एक सेमिनार का आयोजन कर रहा है। इसमें इस तरह की पीड़िताओं को आमंत्रित किया गया है। इस सेमिनार में किशोरी को भी आमंत्रित किया गया है।
 
Unnao rape case Today CBI to submit report in high court
सभी की निगाहें सीबीआई की प्राथमिक रिपोर्ट पर टिकीं
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म और न्यायालय में दायर याचिका वापस न लेने पर उसके पिता की पिटाई से हुई मौत मामले में सीबीआई बुधवार को हाईकोर्ट में अपनी प्राथमिक जांच की रिपोर्ट पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट विधायक कुलदीप सेंगर और उन पर दर्ज मुकदमे के भविष्य का संकेत दे सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao rape case Today CBI to submit report in high court
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर जून 2017 में घर में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पिटाई से घायल किशोरी के पिता की मौत के बाद मामला सुर्खियों में आया। 13 अप्रैल से मामले में सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन
Unnao rape case Today CBI to submit report in high court
उन्नाव रेप केस
विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर लेकर किशोरी से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या की जांच कर रही सीबीआई को उच्च न्यायालय इलाहाबाद पीठ के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मामले की प्राथमिक जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। विधायक के समर्थक ही नहीं विरोधियों को भी बुधवार को पेश की जाने वाली रिपोर्ट का इंतजार है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed