फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर काे मुंबई बताकर अफगानी मॉडल फ्रिस्टा काे रिझाने की काेशिश

Wed, 02 May 2018 11:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 May 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
afghani model frishta sana in kanpur
फरिश्ता
कानपुर लाजपत भवन में मंगलवार को शो ‘द रीयल सुपर स्टार’ का मंचन किया गया। यह शो कुछ-कुछ वास्तविकता पर भी आधारित था। इसमें दिखाया गया कैसे अफगानिस्तान की मॉडल फ्रिस्टा सना को लोग कानपुर को ही मुंबई बता देते हैं और फिर अपने-अपने तरीके से सब उसे लुभाने की कोशिश करते हैं।


 
afghani model frishta sana in kanpur
फरिश्ता
फ्रिस्टा वास्तव में बॉलीवुड की अभिनेत्री बनना चाहती हैं। शो सेलेब कनेक्स व रॉयल ड्रीम होम्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से हुआ। दिखाया गया कि अफगानिस्तान से मॉडल फ्रिस्टा सना भारत में बॉलीवुड की अभिनेत्री बनने का सपना लेकर आती है। कुछ लोग उसे कानपुर को ही मुंबई बता देते हैं। यहां पर सना की खूबसूरती के लोग दीवाने हो जाते हैं और उसको अलग-अलग तरह से रिझाने लगते हैं।

 
afghani model frishta sana in kanpur
फरिश्ता
इसमें भाभी जी घर पर हैं सीरियल के प्रेम चौधरी प्रेम चोपड़ा के किरदार में फरिश्ता को लुभाने की कोशिश करते हैं। मोहल्ले के लड़के टिल्लू, डॉ. गुप्ता, गुलफाम कली भी फरिश्ता को अपने से जोड़ने का प्रयास करते हैं। टिल्लू कहता है कि ‘खबरदार जो मेरे अलावा किसी ने फ्रिस्टा की ओर देखा। कसम से कह रिया हूं गुर्दे छील दूंगा ’।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
afghani model frishta sana in kanpur
भाभी जी घर पर हैं नाटक का मंचन
इस पर प्रेम चोपड़ा अपने अंदाज में कहते हैं ‘लाले फ्रिस्टा तो मेरे लिए ही कानपुर आई है’। इस बात की शिकायत जब फ्रिस्टा दरोगा हप्पू सिंह से करती है, तो वह फ्रिस्टा की समस्या का समाधान करने के बजाय खुद उसे रिझाने में लग जाते हैं। फ्रिस्टा बताती है कि उसे रितिक रोशन से मिलना है। तो उसे डांसर रितिक दिवाकर से मिलवा दिया जाता है।

 
विज्ञापन
afghani model frishta sana in kanpur
नाटक का मंचन
रितिक अपने डांस से फ्रिस्टा को दीवाना बना लेते हैं। तब फ्रिस्टा कहती है कि यही मेरा ‘रितिक’ है। फिर वह रितिक से डांस सिखाने की जिद करने लगती है। तब रितिक फ्रिस्टा को बड़े भाई विनीत से मिलवाते हैं और विनीत फ्रिस्टा को अपने साथ ले जाते हैं। इस पर मोहल्ले के शिक्षक कहते हैं कि क्या संस्कार हैं ये, कोई बाहर का हमारी हीरोइन को ले गया। अंत में सभी लोग शिक्षक को पीटते हैं और कहते हैं ये हैं हमारे संस्कार। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed