फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांडः कभी पीड़ित परिवार और सेंगर के रिश्ते थे बेहद मधुर, फिर आया साल 1990 और कुछ अहम बातें

Tue, 30 Jul 2019 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jul 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed victim admit in hospital and kuldeep singh sengar's relation with family
उन्नाव दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने थाने में आरोपी विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन कार्रवाई करने की बात तो दूर पुलिस उसे टरकाती रही। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था।



आगे की स्लाइड में ः कुलदीप की सुरक्षा से लेकर उनके हर काम में उनका साथ देते थे
unnao misdeed victim admit in hospital and kuldeep singh sengar's relation with family
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार को इसी ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
इस मामले को लेकर पीड़िता का परिवार कई बार लखनऊ में पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी मिला। एक बार मुख्यमंत्री से जनता दरबार में गुहार लगाई, लेकिन जांच की बात कहकर मामले को टाल दिया गया था।

 
unnao misdeed victim admit in hospital and kuldeep singh sengar's relation with family
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
रविवार को हुए कार हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की जान चली गई। जबकि पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। वहीं इस मामले में एक बड़ी बात सामने आई है कि जिस ट्रक की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा हुआ उसके मालिक के बारे में पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है। साथ ही कई ऐसी बातों का भी खुलासा हुआ है जिनसे अभी तक लोग अपरिचित हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao misdeed victim admit in hospital and kuldeep singh sengar's relation with family
कुलदीप सिंह सेंगर

दरअसल, पुलिस को जांच में पता चला है कि रायबरेली-लालगंज हाईवे पर उन्नाव के चर्चित दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाला ट्रक फतेहपुर के सपा नेता व पूर्व जिला सचिव नंदू पाल का है और कुलदीप सिंह सेंगर का भी फतेहपुर से नाता रहा है। यहां उनका पैतृक गांव है। वहीं सपा नेता का कहना है कि इसे साजिश बताकर बेवजह तूल दिया जा रहा है, जबकि यह महज हादसा है। सपा नेता का कहना है कि ट्रक के नंबर प्लेट में कालिख पोतने की वजह केवल फाइनेंसर की नजरों से बचना था। 

विज्ञापन
unnao misdeed victim admit in hospital and kuldeep singh sengar's relation with family
कुलदीप सिंह सेंगर

आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर उनके हर काम में उनका साथ देने वाले व्यक्ति की भतीजी के साथ गलत हरकत न होती तो शायद 2005 में शुरू हुई आपसी रंजिश दुश्मनी में न बदलती। यह बात पहली बार मामला सुर्खियों में आने पर मृतक कैदी के भाई ने कही थी। बंदी की मौत के बाद अब तीन भाईयों में उसका सबसे छोटा भाई महेश ही बचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed