फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांडः चाचा ने पत्नी-साली के अंतिम संस्कार के लिए मांगी पैरोल, हाईकोर्ट में आज हो सकती सुनवाई

Tue, 30 Jul 2019 11:01 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jul 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Unnao case: uncle applying to parole in high court for last rites of victim aunt
चाचा ने पत्नी-साली के अंतिम संस्कार के लिए मांगी पैरोल - फोटो : ANI
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं रायबरेली में रहस्यमय ढंग से हुए सड़क हादसे में पत्नी व साली की मौत की घटना में किशोरी के चाचा को शवों के अंतिम संस्कार के लिए पैरोल नहीं मिल सकी।
Unnao case: uncle applying to parole in high court for last rites of victim aunt
चाचा ने पत्नी-साली के अंतिम संस्कार के लिए मांगी पैरोल - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के चाचा ने अंतिम संस्कार के लिए रायबरेली जेल के जेलर के माध्यम से उन्नाव डीएम को पैरोल के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस पर डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने जिला शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी से राय मशविरा कर किशोरी के चाचा के विचाराधीन बंदी होने से पैरोल स्वीकृत करना अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया।
Unnao case: uncle applying to parole in high court for last rites of victim aunt
उन्नाव दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद किशोरी के चाचा की तरफ से अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने लखनऊ हाईकोर्ट में पैरोल के लिए अर्जी दी है। किशोरी के चाचा ने 72 घंटे की पैरोल मांगी है। अधिवक्ता ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द पैरोल स्वीकृत हो ताकि शवों का अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case: uncle applying to parole in high court for last rites of victim aunt
उन्नाव कांड: ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
डीएम को भेजे गए पैरोल प्रार्थनापत्र में किशोरी के चाचा ने लिखा है कि यह सड़क हादसा हत्या की साजिश है। पत्नी व साली के अंतिम संस्कार के लिए घर में कोई पुरुष नहीं है। इससे उसे 72 घंटे की पैरोल स्वीकृत करें। डीएम ने जिला शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी से राय ली। नियमावली के अनुसार आपात स्थिति में जिलाधिकारी सजायाफ्ता मुल्जिम को ही पैरोल दे सकते हैं।
विज्ञापन
Unnao case: uncle applying to parole in high court for last rites of victim aunt
उन्नाव कांड
लेकिन विधायक के छोटे भाई अतुल सेंगर उर्फ जयदीप सिंह पर जानलेवा हमले में किशोरी के चाचा को उन्नाव फास्ट ट्रैक कोर्ट से दस साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की जा चुकी है। रविवार को किशोरी उसकी चाची व मौसी वकील के साथ उन्हीं की कार से पूरक शपथपत्रों में हस्ताक्षर कराने के लिए ही रायबरेली जेल जा रहे थे। अपील दायर होने से सजा का प्रकरण भी विचाराधीन के दायरे में आ गया, इससे डीएम ने पैरोल न दे पाने की बात कही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed