फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को मिली धमकी, वायरल वीडियो से फैली सनसनी

Sat, 07 Dec 2019 03:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Dec 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
unnao misdeed case: Burned rape victim's uncle received threat
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा से मिलकर लौटते डीएम - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के बाद पीड़िता के शुक्लागंज निवासी चाचा को एक बार फिर फोन पर धमकी दी गई। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सनसनी फैल गई। चाचा का आरोप है कि शुक्रवार सुबह आरोपी के एक रिश्तेदार ने फोन करके जान-माल की धमकी दी। इससे पहले चाचा ने रविवार को इसी रिश्तेदार पर सुलह करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया था।

 
unnao misdeed case: Burned rape victim's uncle received threat
कोर्ट में पेशी के लिए आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर डीएम और एसपी गंगाघाट थाने पहुंचे। पीड़िता के चाचा और चाची को बुलाकर जानकारी ली। डीएम ने बताया कि चाचा ने खुद आरोपी के रिश्तेदार को फोन मिलाया था। धमकी जैसी कोई बात नहीं है। अधिकारियों से मिलने के बाद चाचा ने भी चुप्पी साध ली है। गुरुवार को पेट्रोल डालकर जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के पिता तीन भाई हैं। इनमें सबसे छोटा भाई शुक्लागंज के एक मोहल्ले में परिवार के साथ रहता है।

 
unnao misdeed case: Burned rape victim's uncle received threat
पीड़िता के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उसने युवती से दुष्कर्म और जलाने के आरोपी के कानपुर निवासी रिश्ते के फूफा पर फोन करके जान-माल और उसकी परचून की दुकान जला देने की धमकी देने का आरोप लगाया। धमकी मिलने का बयान देने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। दोपहर एक बजे डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय और एसपी विक्रांतवीर गंगाघाट कोतवाली पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao misdeed case: Burned rape victim's uncle received threat
पीड़िता के गांव पहुंची उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के चाचा और चाची को कोतवाली बुलवाया गया। यहां लगभग एक घंटे बातचीत की। इसके बाद डीएम ने बताया कि पीड़िता के चाचा का एक  रिश्तेदार और आरोपी शिवम के रिश्तेदार कानपुर में एक ही मकान में किराये पर रहते हैं। चाचा ने ही अपने रिश्तेदार को फोन करके आरोपी के रिश्तेदार से बात की थी। डीएम ने बताया कि दोनों के बीच रविवार को भी बात हुई थी।

 
विज्ञापन
unnao misdeed case: Burned rape victim's uncle received threat
उन्नाव पेट्रोल कांड के बाद पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
तय हुआ था कि शुक्रवार को गांव चलकर सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमें में सुलह-समझौते के लिए बात की जाएगी। शुक्रवार को युवती के चाचा ने फोन कर बात की तो आरोपी के रिश्तेदार ने जवाब दिया कि इतना सब हो गया। अब क्या बात की जाए। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि चाचा के वायरल वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed