अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम रामपुर जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल के गेट से ही गिरफ्तार कर लिया। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही ईडी की टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई।
वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई। रामपुर के एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को लेकर पूछताछ के लिए गाजियाबाद ले गई है, जहां कोर्ट में पेशी की जाएगी।
दरअसल दो पैनकार्ड मामले में जिला स्तरीय अदालत से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 को जेल भेजा गया था। तभी से दोनों जेल में थे। हाईकोर्ट से 29 अक्तूबर को जमानत मिल गई थी।
2 of 13
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : पीटीआई
शुक्रवार को कोर्ट से रिहाई का परवाना जेल पहुंचा था। शनिवार की शाम को आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम 11 महीने 14 दिन बाद जेल से रिहा हुए। आजम खां ने जेल से बाहर कदम रखा ही था कि जेल के गेट पर पहले से मौजूद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
3 of 13
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
इस दौरान ईडी के अफसरों की आजम खां से कुछ सेकंड की बहस भी हुई। वहीं गेट पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने भी ईडी के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं गाड़ी को घेरकर खड़े हो गए थे। बाद में पुलिस की मदद से गाड़ी के लिए रास्ता बनाया गया। काफी देर तक यहां नारेबाजी होती रही।
4 of 13
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
आजम बोले... मुसलमान होने की सजा मिली, यूनिवर्सिटी बनाना मेरा गुनाह
रामपुर जेल की पाबंदियों में 11 महीने 14 दिन गुजारने के बाद शनिवार शाम जेल से बाहर आते ही ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर आजम खां फूट पड़े। बोले... अब कहने को कुछ नहीं रह गया है, मुझे मुसलमान होने की सजा मिली है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मैंने बच्चों की शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी बनाई, स्कूल बनाए हैं... यही मेरा सबसे बड़ा गुनाह है। जेल के गेट पर पहले से मुस्तैद ईडी टीम के उन्हें तुरंत घेर लेने से वह वहां मौजूद समर्थकों व पत्रकारों से ज्यादा कुछ नहीं बोल सके।
5 of 13
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
पहले अभिवादन, फिर हाथ उठाकर आजम ने आसमान की तरफ किया इशारा
रामपुर जेल के गेट से बाहर आते ही सपा नेता आजम खां ने वहां मौजूद समर्थकों और सपाइयों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। आसमान की ओर हाथ उठाकर शायद बिना बोले समर्थकों को ऊपर वाले पर भरोसा रखने का संदेश दिया।