फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2014 में किए वादों को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया कुछ ऐसा बयान

Sat, 28 Apr 2018 11:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Apr 2018 11:28 AM IST
सार

- चीन से अच्छे रिश्ते चाहता है भारत
- पारिवारिक गुरु संतोष द्विवेदी से मिलने शहर आए केंद्रीय गृह मंत्री 
- बोले, नक्सली हमले अभी भी चिंता का विषय

विज्ञापन
Union Home Minister Rajnath Singh in kanpur
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश चीन से अच्छे रिश्ते चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा का उद्देश्य भी यही है। गृहमंत्री कानपुर के चकेरी श्याम नगर में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने पारिवारिक गुरु संतोष द्विवेदी (हरिहर गुरु) से मिलने पहुंचे थे। वे अपने गुरु के साथ करीब ढाई घंटे तक रहे।

 

Union Home Minister Rajnath Singh in kanpur
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी पड़ोसी देशों की तरह चीन से भी अच्छे रिश्ते चाहते हैं। उनके चीन दौरे के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और भी मजबूती आएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घाटी में अशांति फैलाने वालों को भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

 

Union Home Minister Rajnath Singh in kanpur
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ ने देश में नक्सली हमलों पर चिंता जताई। कहा कि ऐसा करने वालों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। कश्मीरी पंडितों को उनके घर फिर से स्थापित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार इस ओर प्रयासरत है। राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट के अधीन बताकर इस टिप्पणी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Home Minister Rajnath Singh in kanpur
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में किए गए सभी वायदों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार के जेहन में सभी वायदे हैं। सभी को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed