फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के जेल पहुंचते ही बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, परिसर में पुलिस-पीएसी तैनात

Sat, 28 Apr 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Apr 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
kuldeep singh sengar and co-accused Shashi Singh sent to jail
जेल में दाखिल करने के दौरान मौजूद सीबीआई व स्थानीय पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर और सहआरोपी शशि सिंह की कस्टडी रिमांड पूरी होने पर सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम ने दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को उन्नाव जेल पहुंचाया। सीबीआई ने जेल में बैरक का जायजा भी लिया।



 
kuldeep singh sengar and co-accused Shashi Singh sent to jail
जेल के बाहर खड़ीं सीबीआई की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विधायक को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। विधायक और सह-आरोपी को जेल में दाखिल करने के बाद सीबीआई की एक चार सदस्यीय टीम माखी पुलिस थाने पहुंची। 3 अप्रैल को किशोरी के पिता (अब मृतक) पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने वाले वादी के लापता होने के आरोपों की जांच करने के साथ ही उसके छोटे भाई से पांच दिन पहले फोन पर हुई बातचीत के बारे में जानकारी ली। टीम इस दौरान दबाव बनाने के लिए किशोरी के चाचा व पिता के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमों व तहरीर की फोटो कॉपी भी साथ ले गई है।


 
kuldeep singh sengar and co-accused Shashi Singh sent to jail
जेल परिसर में तैनात पीएसी बल - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित पाक्सो एक्ट के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर व सहआरोपी महिला शशि सिंह को लेकर सीबीआई शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उन्नाव जेल पहुंची। सीबीआई टीम ने जेल अधिकारियों से मिलकर दोनों आरोपियों की बैरक का मुआयना किया। 11:02 बजे दोनों को जेल में शिफ्ट किया। विधायक को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।


सहआरोपी शशि को महिला बैरक में रखा गया है। विधायक के जेल में पहुंचने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस के साथ ही पीएसी की भी तैनाती की गई है। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर उन्हीं के गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म और उनके भाई पर किशोरी के पिता की हत्या आरोप है।


जांच कर रही सीबीआई तफ्तीश और साक्ष्य संकलन करने के लिए विधायक को दो बार सात-सात दिनों की कस्टडी रिमांड पर ले चुकी है। सीबीआई पीड़िता का मेडिकल व 164 के बयान लखनऊ में दर्ज करा चुकी है। शुक्रवार को विधायक और सह आरोपी की कस्टडी रिमांड का अंतिम दिन था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep singh sengar and co-accused Shashi Singh sent to jail
विधायक के जेल में दाखिले के दौरान दूर रोके गए अन्य बंदियों के मुलाकाती - फोटो : अमर उजाला
विधायक और सह-आरोपी महिला को जेल पहुंचाने के बाद सीबीआई की चार सदस्यीय टीम दोपहर 12 बजे माखी थाने पहुंची। थाने में गाड़ी खड़ी करने के बाद सीबीआई के दो अधिकारी बाइक से गांव के भीतर विधायक और किशोरी के घर के आसपास जायजा लेने के साथ ही कुछ लोगों से बात कर थाने लौट आए। करीब 15 मिनट बाद पूटी टीम चार पहिया वाहन से गांव गई। टीम  किशोरी के पिता पर 3 अप्रैल को दर्ज कराए गए मारपीट व आर्म्स एक्ट के मुकदमे के वादी (किशोरी के चचेरे भाई) टिंकू सिंह के घर पहुंची।



सीबीआई टीम घर में मिले टिंकू के भाई भूपेंद्र को अपने साथ लेकर थाने पहुंची। पांच दिन पहले फोन पर हुई बातचीत की सिलसिलेवार जानकारी लेने के बाद उसे जाने दिया। इसके बाद किशोरी के चाचा के आरोपों को देखते हुए सुलह का दबाव न मानने पर किशोरी के चाचा व पिता पर दर्ज कराए गए मुकदमों और तहरीर की कॉपी लेने के बाद सीबीआई लखनऊ लौट गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed