फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर बन चुका है, देखना हो तो मेरे साथ चलो : उमा भारती

Sat, 17 Nov 2018 07:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Nov 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
Uma Bharti said Ram mandir has been built
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को यूपी के औरैया जिले में एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है। जिसे देखना हो वह मेरे साथ चले। उन्होंने मीडिया कर्मियों पर कमेंट किया, आप लोग पूछेंगे कि भाजपा को चुनाव से पहले राम मंदिर याद आता है, तो साथ चलिए और देखिए कि राम मंदिर बन चुका है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती शुक्रवार दोपहर कन्नौज जाते समय अचानक एनटीपीसी के गेस्ट हाउस पहुंच गई थीं। 


 
Uma Bharti said Ram mandir has been built
Union Minister Uma Bharti - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती कन्नौज जाते समय दिबियापुर के पास स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस पहुंच गईं। यहां उन्होंने पौधरोपण किया। इस दौरान मीडिया को देखकर कहा कि आप यही पूछोगे कि चुनाव आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आ जाता है।
Uma Bharti said Ram mandir has been built
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
उनसे पूछा गया राम मंदिर चुनाव के पहले बनेगा या बाद में, इसके जवाब में कहा, राम मंदिर बन चुका है, देखना हो तो मेरे साथ चलो। वह कस्बा और जनपद के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर रवाना हो गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uma Bharti said Ram mandir has been built
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
केंद्रीय मंत्री के एनटीपीसी पहुंचने की जानकारी पर जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा, पुलिस कप्तान प्रो. त्रिवेणी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एनटीपीसी के गेस्ट हाउस पहुंच गए। बाद में केंद्रीय मंत्री ने एनटीपीसी की महिला महाप्रबंधक सरोज चेल्युरी के साथ अशोक का पौधा लगाया। इसके पूर्व महिला महाप्रबंधक, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने केन्द्रीय मंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। 


 
विज्ञापन
Uma Bharti said Ram mandir has been built
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री एक घंटे तक रुकी रहीं। पार्टी के नेताओं को इसकी हवा तक नहीं लग पाई। औरैया विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी अवधेश शुक्ला व हरचंदपुर प्रधान पुत्र मिक्की दुबे ने गेस्ट हाउस पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मिलने कार्यालय गए थे। तब पता चला कि केंद्रीय मंत्री आई हैं। इससे वह गेस्ट हाउस पहुंच गए। लगभग एक घंटे रुकीं केंद्रीय मंत्री ने मासूम नैतिक चतुर्वेदी को गले लगाकर उसके आंसू पोंछे। वह उससे बातें करती रहीं। उन्होंने लोगों को पैर छूने से रोक दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed