फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा प्रदर्शनी-2018 में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी 2.5 लाख नौकरियों की सौगात

Sat, 17 Nov 2018 07:19 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Nov 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
cm Yogi Adityanath inaugurates Defence Expo 2018 in Kanpur
डेमो पिक
कानपुर के सीएसए विश्वविद्यालय परिसर में लगी रक्षा प्रदर्शनी-2018 में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर के निर्माण से कारखानों में उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इस कॉरीडोर से लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे दो लाख पचास हजार नौकरियां मिलेंगी।



 


 
cm Yogi Adityanath inaugurates Defence Expo 2018 in Kanpur
डेमो पिक
सीएम योगी ने यहां रक्षा उत्पादों की तारीफ की और इसे देश के लिए फायदेमंद बताया। 
cm Yogi Adityanath inaugurates Defence Expo 2018 in Kanpur
डेमो पिक
कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर में लगी यूपी डिफेंस एक्सपो-2018 में हैरान कर देने वाले उत्पाद प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। 

घर का तापमान नियंत्रित रखेंगे दरवाजे-खिड़कियां
घर को ग्रीन हाउस में बदलने की इच्छा रखने वालों को गाजियाबाद की कंपनी कालको एलु सिस्टम्स ऊर्जा की बचत (एनर्जी सेविंग) करने वाली खिड़कियां और दरवाजे उपलब्ध करा रही है। डिफेंस एक्सपो में लगे स्टॉल में कंपनी की ओर से ऐसे कांच वाले खिड़की-दरवाजे प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें लगवाने से कमरे का तापमान स्थिर रहता है। यानी गर्मियों में बाहर की तपिश अंदर नहीं आ पाती। इससे कमरे का तापमान स्थिर रहता है और एसी को लंबे समय तक चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। ठंड के मौसम में यह खिड़कियां-दरवाजे कमरे में गर्माहट रखते हैं। यह शोर को भी नियंत्रित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm Yogi Adityanath inaugurates Defence Expo 2018 in Kanpur
डेमो पिक
त्वचा की समस्याओं का भी समाधान
सुरक्षा बलों के रहन-सहन की स्थिति को भांपते हुए डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेस (डिपास), दिल्ली ने त्वचा की रक्षा में कारगर क्रीम का विकास किया है। डिपास की वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका शर्मा ने बताया कि अत्यधिक ठंडे इलाकों में तैनात सशस्त्र सैन्य बलों के जवानों को शीतदंश (फ्रास्टबाइट) की समस्या का सामना करना पड़ता है। ठंड के कारण होंठ, गाल और उंगलियों में दरारें पड़ जाती हैं। इसके लिए डिपास की ओर से एलोकेल नाम क्रीम बनाई गई। डिपास ने घाव को भरने, त्वचा के अन्य रोगों में लाभप्रद हर्बोहीलर नामक क्रीम भी बनाई है। यह चोट के घावों, खरोंच, चीरा, पुराने जख्म, शुगर के कारण हुए घाव को भरने में कारगर है। यह दोनों क्रीम आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
cm Yogi Adityanath inaugurates Defence Expo 2018 in Kanpur
डेमो पिक
लेजर लाइट से छुपे दुश्मनों की पहचान
लेजर साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (लेस्टेक), दिल्ली की ओर से विकसित शार्ट रेंज ऑप्टिकल टारगेट लोकेटर 600 मीटर दूरी तक छुपे दुश्मनों का खामोशी से पता लगा लेता है। किसी वीआईपी मूवमेंट से पहले सुरक्षा बल इसकी मदद से उस क्षेत्र में छुपे स्नाइपर, दूरबीन से नजर रखने वालों आदि की न केवल पहचान कर सकते हैं, बल्कि उनकी लोकेशन की भी जानकारी कर लेते हैं। डीआरडीओ दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. मनीष भारद्वाज, राजेश जैश, डॉ. गोवर्धन लाल व राजेश तिवारी ने बताया कि एसपीजी और दिल्ली पुलिस इसका इस्तेमाल कर रही है। सेना को डेढ़ किलोमीटर तक क्षमता वाले लोकेटर दिए गए हैं। लोकेटर के जरिए अदृश्य लेजर किरणें निकलती हैं। इनकी राह में जो भी आब्जेक्ट (वस्तु, व्यक्ति) आता है, उसकी जानकारी दे देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed