फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम का कहर: गर्मी लगने से तीन की मौत चार को ब्रेन अटैक, डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को खतरा

Sun, 16 Jun 2019 10:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
three people died due to heat stroke and 4 people have brain stroke
गर्मी से बचने के लिए अपना मुंह ढकती युवती - फोटो : अमर उजाला
गर्म हवाओं के थपेड़े लगने से शनिवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही चार लोगों को ब्रेन अटैक पड़ा। गर्मी से शरीर में पानी और नमक की कमी होने से गैस्ट्राइटिस के रोगियों की भरमार हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को खतरा बढ़ गया है।

 
three people died due to heat stroke and 4 people have brain stroke
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
शरीर में पानी की कमी होने से खून गाढ़ा हो जा रहा है। खून का थक्का जमने से ब्रेन अटैक पड़ रहा है। दो रोगी हैलट ओपीडी के बाहर गर्मी के कारण बेहोश हो गए। हैलट और उर्सला में आए अधिकांश रोगियों ने सिर दर्द, चक्कर आने और धड़कन बढ़ने की शिकायत की।

 
three people died due to heat stroke and 4 people have brain stroke
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
चकेरी के रहने वाले राजकिशोर (65) की दोपहर को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गर्मी लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। नाक और कान से खून निकलने पर उन्हें लाल बंगला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर हैलट रिफर किया गया लेकिन मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
three people died due to heat stroke and 4 people have brain stroke
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
राजकिशोर 15 साल से डायबिटीज के मरीज रहे हैं। इसी तरह आवास विकास के राघव सिंह राठौर (58) की मौत हो गई। वे शुक्रवार को दिल्ली से लौटे थे। घरवालों ने बताया कि उन्हें बस में गर्मी लग गई। तबीयत बिगड़ने पर कार्डियोलॉजी ले गए लेकिन मौत हो गई।

 
विज्ञापन
three people died due to heat stroke and 4 people have brain stroke
गर्मी से परेशान युवतियां - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गर्मी की चपेट में आए एक लिवर रोगी की उर्सला में मौत हुई। रोगी को यहां आईसीयू में भर्ती किया गया था। मेडिकल कॉलेज के सीनियर न्यूरो फिजीशियन और आईसीयू प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि डायबिटीज के रोगी शरीर में पानी की कमी न होने दें। खानपान में एहतियात बरतें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed