फतेहपुर के एक थाने में शुक्रवार को अचानक से केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंच गईं। केंद्रीय मंत्री के थाने पहुंचने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फतेहपुर में हत्याकांड के आरोपी की बेटी को थाने में चार दिन से बैठाए रखना चांदपुर थानाध्यक्ष कैलाश नाथ को महंगा पड़ गया।
{"_id":"5d03dc198ebc3e7885606485","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-in-police-station-for-4-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने में साढ़े चार घंटे बैठी रहीं मोदी कैबिनेट की ये मंत्री, सूचना मिली तो पुलिस में मचा गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में साढ़े चार घंटे बैठी रहीं मोदी कैबिनेट की ये मंत्री, सूचना मिली तो पुलिस में मचा गया हड़कंप
Sat, 15 Jun 2019 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Jun 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर के चांदपुर थाने में बैठीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
साध्वी निरंजन ज्योति थाने में बैैठी हुईं
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की शिकायत पर थानेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई की गई। दुष्कर्म के एक अन्य मामले में कार्रवाई न करने पर साध्वी निरंजन चांदपुर थाने पहुंची थीं। यहां उन्हें जानकारी हुई। एसपी ने बताया कि मामले में अन्य पुलिसकर्मियों के भूमिका की जांच भी शुरू करा दी गई है। सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
पीड़ित लड़की जिसे पुलिस ने जबरन 4 दिनों तक बैठा कर रखा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को शिकायत मिली थी कि एक दुष्कर्म पीड़िता को चांदपुर पुलिस टरका रही है। फरियादियों से मुलाकात के बाद वह दोपहर थाने पहुंच गईं। इस दौरान थाना परिसर में एक लड़की बैठी दिखी। केंद्रीय राज्यमंत्री को पता चला कि दस जून को थानाक्षेत्र के पहाड़पुर बड़िगवां गांव में मौरंग कारोबारी मनोज वर्मा की हत्या हुई थी। इसमें नामजद जयचंद्र की बेटी प्रांशी उर्फ शिवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित लड़की से बात करतीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
साध्वी को पूछताछ करते देखकर कुछ पुलिसकर्मी उसे बहाने से एक कमरे में लेकर चले गए। साध्वी के साथ पहुंचे भाजपाइयों को यह अटपटा लगा। वह कमरे में पहुंचे और प्रांशी को साथ लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने आ गए। प्रांशी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उसे पुलिस उसे चार दिन से थाने में बैठाए है। उसकी बेल्ट से पिटाई की गई है। थानेदार ने एसपी को भी लड़की को थाने में बैठाने की सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
नाराज साध्वी ने आईजी मोहित अग्रवाल व एसपी रमेश से बात की। एएसपी व सीओ जाफरगंज श्रीपाल यादव, सीओ सिटी केडी मिश्रा, बिंदकी एसडीएम आशीष सिंह तुरंत चांदपुर थाने पहुंचे। लखनऊ से प्रांशी की रिश्तेदार वकील आशा देवी गौतम भी वहां पैरवी को पहुंची थीं। केंद्रीय राज्यमंत्री की नाराजगी देख वकील की तहरीर पर एसओ के खिलाफ अवैध तरीके से नाबालिग लड़की को थाने में रखने की एफआईआर दर्ज की गई।