{"_id":"5f70daa08ebc3e9b9774fb2f","slug":"three-people-died-and-four-injured-in-bus-and-van-collision-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक ही पल में मौत की नींद सो गए तीन लोग, हादसे का मंजर बयां करती ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक ही पल में मौत की नींद सो गए तीन लोग, हादसे का मंजर बयां करती ये तस्वीरें
Mon, 28 Sep 2020 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में जीटी रोड पर जलालपुर पनवारा गांव के पास रविवार की देर शाम रोडवेज बस ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। हादसे में बिल्हौर के बलराम नगर निवासी महिला समेत तीन की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गिरीश उनकी पत्नी शकुंतला (55), बेटे मोहित (25), रोहित (22), पूजा (35) पत्नी सोनू, उनकी बेटी आयुषी व बेटा आयुष, साधना (40) पत्नी आदित्य, राजेश (40) पुत्र लालू बलराम वैन से गमी में शामिल होने गए थे। वैन अजीत कुमार (35) निवासी मोहम्मदपुर चला रहा था।
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को ये लोग बिल्हौर लौट रहे थे। जीटी रोड पर जलालपुर पनवारा गांव के पास रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में शकुतंला (55), आयुष और चालक अजीत की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर दौड़ पड़ा प्रशासन
सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम गजेंद्र कुमार, एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शिव प्रताप सिंह, प्रभारी विकास कुमार राय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर ढंग से उपचार करने की बात कही।

वहीं पुलिस ने तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने चीख-पुकार मच गई। परिजन कन्नौज जिला अस्पताल के लिए देर रात ही रवाना हो गए।
वहीं प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, रोडवेज बस व वैन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।