फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम की योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार से तंग आ टॉवर पर चढ़ा युवक, एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा, तीन घंटे बाद उतरा

Thu, 10 Sep 2020 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Sep 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Climbing the tower said the young man, corruption is happening in the block
भ्रष्टाचार से तंग आकर टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के हसेरन में प्रधानमंत्री आवास योजना में घर बनाने की किस्त और मजदूरी न मिलने पर युवक ब्लाक परिसर में लगे बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया। गमछे से फंदा बनाकर गले में डाल लिया। इससे ब्लाक परिसर में हड़कंप मच गया। टॉवर पर चढ़े युवक ने ब्लाक में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वह डीएम को मौके पर बुलवाने की जिद पर अड़ गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम तिर्वा ने उसे समझा कर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब वह करीब सवा तीन घंटे बाद नीचे उतरा।
Climbing the tower said the young man, corruption is happening in the block
भ्रष्टाचार से तंग आ टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
मामला थाना क्षेत्र इंदरगढ़ की ग्राम सभा उधमपुर के मजरा जगतापुर का है। यहां रहने वाले राघवेंद्र दुबे को वर्ष 2019-20 में आवास का आवंटन हुआ था। राघवेंद्र ने बताया कि आवास निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी  अब तक मजदूरी का पैसा खाते में नहीं भेजा गया। मजदूरी की धनराशि के लिए वह कई दिन से ब्लाक के चक्कर काट रहा है। डीएम से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई। राघवेंद्र का आरोप है कि ब्लाक कर्मियों ने फर्जी जांच आख्या लगाकर भेज दी है। इससे अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 
Climbing the tower said the young man, corruption is happening in the block
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नाराज राघवेंद्र गुरुवार को सुबह 9:30 बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। वह परिसर में लगे बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर पहुंचने के बाद राघवेंद्र ने गमछे से गले में फंदा डाल लिया। टॉवर पर युवक के चढ़ने की जानकारी पर ब्लाक कर्मियों में हड़कंप मच गया। ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया सहित ब्लाक कर्मी उसे समझाने लगेे। टॉवर पर चढ़े राघवेंद्र ने ब्लाक कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सक्षम अधिकारी से जांच कराने और डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पकड़ ली। ब्लाक कर्मियों की सूचना पर एसडीएम तिर्वा जयकरन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे राघवेंद्र टॉवर से नीचे उतरा। एसडीएम ने बताया कि युवक की शिकायत पर जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पीड़ित को सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Climbing the tower said the young man, corruption is happening in the block
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शिकायतकर्ता के दो खाते होने से हुई समस्या
राघवेंद्र की शिकायत पर एसडीएम ने ब्लाक कर्मियों को फटकार लगा दी। ब्लाक कर्मियों का कहना था कि आवास आवंटन का पैसा राघवेंद्र दुबे के पंजाब नेशनल बैंक खाते में भेजा गया। जॉबकार्ड में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का खाता फीड है। इस खाते में तीन किस्त भेजी गई थीं। खाता बंद होने से शेष धनराशि उसके पीएनबी बैंक खाते में भिजवाई गई। इसे लाभार्थी खाते से निकाल चुका है। नौ हजार रुपये की धनराशि शेष है। इसे शीघ्र ही खाते में भिजवा दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Climbing the tower said the young man, corruption is happening in the block
मौके पर पहुंचे एसडीएम जयकरन - फोटो : अमर उजाला
नहीं मिला किसान सम्मान निधि का लाभ
राघवेंद्र का आरोप है कि उसने पत्नी किरन के नाम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया था। फरवरी 2019 में आवदेन स्वीकृत होने के बाद भी खाते में अभी तक धनराशि की एक भी किस्त नहीं भेजी गई। कई बार कृषि इकाई हसेरन व जिला कृषि कार्यालय में कई बार शिकायत की जा चुकी है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed