{"_id":"6ae0d9c9b7f7b7fe8605ffbd","slug":"five-youths-caught-riding-bikes-while-under-the-influence-of-alcohol-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158410-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शराब के नशे में बाइक दौड़ा रहे पांच युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शराब के नशे में बाइक दौड़ा रहे पांच युवक पकड़े
विज्ञापन
तिर्वा। शराब के नशे में बाइक चलाकर सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। कस्बे में चलाए गए अभियान के दौरान शराब के नशे में बाइक दौड़ा रहे पांच चालक मंगलवार को पकड़े गए। यातायात उपनिरीक्षक ने पांचों पर 10-10 हजार रुपये का चालान किया।
कस्बे में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए तैनात टीएसआई अरशद अली ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर बाइक चलाते मिले पांच चालक शराब के नशे में पाए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ अन्य वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के साथ सड़क हादसों की आशंका को कम करना है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने से चालक के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।