फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह घंटों से आग का गोला बनी थिनर फैक्ट्री, करोड़ों का माल जलकर राख, धमाकों से साथ भड़क रही आग

Tue, 18 Feb 2020 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Feb 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Thinner factory became fireball for five hours
फैक्ट्री में धधकती आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित थिनर फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग इतनी विकराल हो गई कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां भी काबू नहीं कर पाई। आग की चपेट में आकर परिसर में खड़े चार वाहन और मजदूरों की दर्जन भर झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।


 
Thinner factory became fireball for five hours
पांच घंटे से धधक रही है आग - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही डीएम ब्रह्मराम तिवारी सहित कई एसपी और सीओ घटनास्थल पहुंचे। अफसरों ने घटना की वजह पता करने के लिए जांच के निर्देश दिए हैं। आग में करोड़ों रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्वरुपनगर निवासी सतीश गुप्ता की इंडस्ट्रियल एरिया केसाइड-3 में थिनर की फैक्ट्री है।

 
Thinner factory became fireball for five hours
थोड़ी थोड़ी देर में हो रहे थे धमाके - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे थिनर लेकर टैंकर आया था। टैंकर मोड़ने के दौरान अचानक फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लग गई। उस वक्त फैक्ट्री में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की लपट देख कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़िया पहुंची। लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि काबू पाना संभव नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thinner factory became fireball for five hours
आग से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
स्थित को देखते हुए सभी फायर स्टेशनों से गाड़िया, फोम टेंडर और वाटर कैनन बुलाई गई। 20 गाड़ियों से फैक्ट्री के चारो तरफ से करीब चार घंटे तक पानी की बौछार करने के बावजूद आग नहीं बुझी। सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि निजी कंपनियों की दमकल भी बुलवा ली गई है। आसपास के जिलों के फायर दस्तों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
Thinner factory became fireball for five hours
आग से फैली दहशत - फोटो : अमर उजाला
रेलवे लाइन बंद की गई, पीएनजी लाइन काटी गई
इंडस्ट्रियल एरिया में माल की सप्लाई के लिए बनी पनकी, झांसी रेलवे लाइन के पास ही थिनर फैक्ट्री में आग लगने की वजह से माल गाड़ियों का संचालन ठप कर दिया गया। कारखाने के पास से ही पीएनजी और एलपीजी लाइन गुजरी है। आग की लपटें न थमती देख गैस लाइन भी काट दी गई। आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन बंद करवाकर कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed