फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फॉर्च्यूनर-बस हादसे में मरने वाले सुरजीत ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Tue, 18 Feb 2020 06:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Agra Expressway Accident update news
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रफ्तार और झपकी ने छह जानें ले लीं। पुलिस के अनुसार रात में जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय बिहार की बस की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी और फार्च्यूनर की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे से ऊपर थी। बस के चालक को झपकी लगते ही बस अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चली गई और फॉर्च्यूनर से टकरा गई।


 
Lucknow Agra Expressway Accident update news
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
सवारियों से भरी बस दिल्ली से बिहार मुजफ्फरपुर जा रही थी। रात करीब एक बजे जब हादसा हुआ तो उस वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। मृतकों में शामिल सुरजीत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बीएसपी से पूर्व पार्षद रह चुके हैं। 

 
Lucknow Agra Expressway Accident update news
हादसे का शिकार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार दिल्ली के रहने वाले दिलीप कुमार ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर में बहन की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। बस की फार्च्यूनर से टक्कर होते ही तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और बस फ्लाईओवर से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Agra Expressway Accident update news
हादसे का शिकार हुईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तेज झटकों के साथ वो बर्थ से नीचे गिरे और आंख खुली तो बस में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों की चीख पुकार के अलावा कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। सभी लोग एक दूसरे के ऊपर से होते हुए जान बचाने के लिए बस का दरवाजा खोजते रहे। राहत कार्य शुरू होने केबाद यात्रियों को बाहर निकला जा सका। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन
Lucknow Agra Expressway Accident update news
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर सर्किल का फोर्स मौकेपर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र की सभी एंबुलेंसों के साथ यूपीडा की एंबुलेंसे भी घटनास्थल पर आ गईं। घायलों को बिल्हौर सीएचसी लाया गया। एक घायल का नाम बीना है। हाइवे से लेकर सीएचसी तक  चीख पुकार मची रही। पुलिस ने फॉर्च्यूनर के नंबर से पता किया कि कार दिल्ली की रहने वाली सुनीता सिंह के नाम से दिल्ली आरटीओ में रजिस्टर्ड है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed