{"_id":"58bed6d74f1c1bec43dc402b","slug":"theft-gold-vase-in-ancient-temple-at-hamirpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस प्राचीन मंदिर से दो किलो सोने का कलश चोरी, कीमत 60 लाख से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस प्राचीन मंदिर से दो किलो सोने का कलश चोरी, कीमत 60 लाख से ज्यादा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर गांव का ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में सोमवार रात एक प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर में बड़ी घटना हुई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। दरअसल, यहां मंदिर की चोटी पर लगा कलश चोरी हो गया है। इसका वजन दो किलो बताया जा रहा है।
रामजानकी मंदिर से कलश चोरी के बाद आक्रोशित लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में इसकी कीमत 60 लाख से अधिक की है। ग्रामीणों ने बताया कि पातालेश्वर मंदिर के कलश सफेद धातु के थे। चोर इन्हें चांदी के समझकर चुरा ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि 2015 में हुई चोरी का आज तक खुलासा न होने पर चोरों के हौसले बढ़ गए हैं। बताया कि थाना पुलिस कभी गांव में गश्त के लिए नहीं आती है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। मंदिरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
जलालपुर गांव का पातालेश्वर मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
थाना जलालपुर गांव निवासी राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि रामजानकी मंदिर उनके अहाते में है। इस प्राचीन मंदिर की वह पूर्वजों से मंदिर की पूजा करते चले आ रहे हैं। बताया कि दो साल पूर्व आधा-आधा किलो के दो सोने के कलश चोरी हुए थे। तब उन लोगों ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कहा कि थानेदार ने भेड़ी गांव से एक युवक को पकड़ा था।
उससे देवी मंदिर में कसम खिलाने के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को बाइक से भेड़ी निवासी एक युवक दो अज्ञात लोगों के साथ घूम रहा था। इस मामले में सीओ एस वैभव पांडेय ने कहा कि अभी वह वीआईपी ड्यूटी कर लौटे हैं। सूचना मिली है। कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव निवासी सराफा रामखिलावन का कहना है कि चोरी गया कलश दो किलो का है। आज की तिथि में इतना सोना 60 लाख रुपये का है।