फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की कोख में ही क्रांतिकारी बन गईं थीं ये महिला, जीवन के ये राज जानकर करेंगे सैल्यूट

Wed, 08 Mar 2017 04:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
subhashini ali story
सुभाषिनी अली
एक ऐसी महिला जिसने मां की कोख से ही क्रांतिकारी विचारधारा को अपना लिया। दलित, शोषित और गरीब महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाली इस महिला ने वो काम कर दिखाया जो आगे चलकर सबके लिए प्रेरणा बन गया। हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री और इंडियन डेमोक्रेटिक वूमन्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सुभाषिनी अली की। सुभाषिनी अली आजाद हिन्द फौज की कैप्टन रहीं स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मी सहगल की बेटी, फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली की पत्नी और बंटी-बबली फिल्म के डायरेक्टर शादी अली की मां हैं।

मां की कोख में ही क्रांतिकारी बन गईं थीं सुभाषिनी, जानें इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

subhashini ali story
सुभाषिनी अली
सुभाषिनी अली का जन्म आजाद भारत के कोलकाता शहर में दिसंबर 1947 को हुआ था। सुभाषिनी के पिता कर्नल प्रेम सहगल और मां आजाद हिन्द फौज की कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल आजादी के बाद कानपुर आ गए। वर्तमान समय में सुभाषिनी कानपुर शहर में ही रह रही हैं। सुभाषिनी अली 1989 में सांसद बनी थीं। उन्होंने कानपुर नगर से चुनाव लड़ा और भाजपा के जगतवीर सिंह द्रोण को हराकर लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। 1991 में दोबारा चुनाव हुए, जिसमें सुभाषिनी को हार मिली। बाद में वह फिल्मों से जुड़ीं लेकिन माकपा से जुड़ाव बना रहा। वह सदस्य के तौर पर काम करती रहीं।

मां की कोख में ही क्रांतिकारी बन गईं थीं सुभाषिनी, जानें इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

subhashini ali story
अशोका फिल्म में शाहरुख की मां के रोल में सुभाषिनी
सुभाषिनी अली की शादी मशहूर फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली से हुई थी। मुजफ्फर अली ने उमराव जान जैसी क्लासिक फिल्म से हिन्दी सिनेमा की सूरत ही बदल दी थी। सुभाषिनी नेता होने के साथ एक बेहतरीन कलाकार भी हैं। सुभाषिनी ने ‘अशोका’, ‘गुरु’, ‘आमू’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। साल 2001 में आई फिल्म अशोका में किंग खान शाहरुख की मां को रोल निभाकर सुभाषिनी ने सबको हैरत में डाल दिया था।  फिल्म उमराव जान में महिला पात्रों के कॉस्ट्यूम्स सुभाषिनी ने ही डिजाइन किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की कोख में ही क्रांतिकारी बन गईं थीं सुभाषिनी, जानें इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

subhashini ali story
सुभाषिनी और मुजफ्फर अली
मुजफ्फर और सुभाषिनी का अब तलाक हो चुका है। सुभाषिनी के बेटे शाद अली इस समय बॉलीवुड के सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। शाद अली ने ‘साथिया’, ‘बंटी बबली’, ‘झूम बराबर झूम’, ‘ओके जानू’, ‘दिल से’, ‘किल दिल’, ‘रावण’ जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है।  
विज्ञापन

मां की कोख में ही क्रांतिकारी बन गईं थीं सुभाषिनी, जानें इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

subhashini ali story
सुभाषिनी अली और मुजफ्फर अली
सुभाषिनी के बेटे शाद अली मुंबई में ही रह रहे हैं। सुभाषिनी ने महिलाओं के हक की आवाज ऐसी उठाई कि सरकारें तक हिल गईं। साल 20016 में सुभाषिनी ने एक ऐसा संगठन बनाया जिसमें सैकड़ों महिलाओं को जोड़कर एक बड़ी ताकत बना ली।  दलित शोषण मुक्ति मंच बनाकर सुभाषिनी ने बलात्कार, एसिड अटैक, घरेलू हिन्सा से पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाया। सुभाषिनी आज निर्बल महिलाओं की बड़ी शक्ति बन चुकी हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed