फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अय्याश बेटे ने रची खौफनाक साजिश: पिता को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज- 30 लाख नहीं दिए तो 300 टुकड़े कर देंगे

Thu, 17 Nov 2022 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Nov 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
The son conspired to kidnap himself and demanded ransom from the father
सींचपाल के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बर्रा के दामोदरनगर निवासी सिंचाई विभाग में तैनात सींचपाल ने खुद के अपहरण की कहानी रच अपने पिता से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस दौरान वह घर नहीं पहुंचा और घंटाघर के एक होटल में ही रुका रहा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार शाम करीब छह बजे रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस की मदद से उसे रात करीब 12 बजे होटल से पकड़ लिया। उसने बताया कि खुद के शौक पूरे करने लिए यह कदम उठाया था।

खुद के अपहरण की साजिश रच पिता से 30 लाख की फिरौती मांगने वाले सींचपाल सोमेंद्रनाथ तिवारी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने क्राइम सीरियल देखकर साजिश रची थी। पिता से मोटी रकम वसूलकर वह अय्याशी करना चाहता था। उसकी एक महिला मित्र भी है, जिस पर वह पैसा खर्च करना चाहता था। 

The son conspired to kidnap himself and demanded ransom from the father
सींचपाल के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

बर्रा दामोदरनगर निवासी सोमेंद्रनाथ सिंचाई विभाग में सींचपाल है। मंगलवार को खुद के अपहरण की साजिश रची। परिजनों को व्हाट्सएप पर 30 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। 

The son conspired to kidnap himself and demanded ransom from the father
सींचपाल के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। देर रात पुलिस ने सोमेंद्र को घंटाघर के होटल से पकड़ लिया। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमेंद्र महिला मित्र पर खूब रकम खर्च करता है। खुद भी अय्याशी करता है। इसलिए यह साजिश रची। यह बात खुद उसने कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The son conspired to kidnap himself and demanded ransom from the father
सींचपाल के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

खुद का वीडियो भेजा, 300 टुकड़े करने की दी धमकी 
परिजनों ने जब व्हाट्सएप पर मैसेज कर पूछा था कि कैसे यकीन कर लें कि सोमेंद्र तुम्हारे पास है और सुरक्षित है। तब खुद ही उसने अपना एक वीडियो बनाकर भेजा। 

विज्ञापन
The son conspired to kidnap himself and demanded ransom from the father
सींचपाल के अपहरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

यह भी लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो इसके 300 टुकड़े कर देंगे। पुलिस ने उससे पूछा कि टुकड़े करने की बात कहां से जहन में आई तो उसने कहा कि खबर पढ़ी थी कि दिल्ली में एक शख्स ने अपनी महिला मित्र के 35 टुकड़े कर दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed