फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां भगवान की तरह हाेती है प्रेमी की पूजा, इश्क करने वालाें का तीर्थस्थान है ये

Mon, 15 Jan 2018 08:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
the pilgrimage of love in banda
डेमो पिक
'इश्क कभी नहीं मरता वाद‌ियाें बहता है दास्तान बनकर' अाप ने हीर रांझा, शीरी फराद की ताे कहान‌ियां सुनी हाेंगी पर एक एेसा प्रेमी जाेड़ा भी था ज‌िसे इश्क करने वाले भगवान की तरह पूजते हैं। उसकी समाध‌ि पर अपना स‌िर झुका कर ताउम्र प्रेमी युगल एक दूसरे का साथ न‌िभाने की कसमें खाते हैं। मकर संक्रांत‌ि के द‌िन यहां पर माेहब्बत करने वालाें मेला लगता है। 




 

नटबली मंदिर इश्क करने वालाें का तीर्थस्थान है

the pilgrimage of love in banda
डेमो पिक
भूरागढ़ दुर्ग और केन नदी के मध्य स्थित नटबली मंदिर इश्क करने वालाें का तीर्थस्थान है। मकर संक्रांति के द‌िन यहां अाश‌िकाें का मेला लगता है। मेले में प्रेमी जाेड़े अाते हैं अाैर ज‌िंदगीभर एक दूसरे का साथ न‌िभाने की कसमें खाते हैं।  इसे आशिकों का मेला भी कहा जाता है।

 

यहां 167 सालाें से नटबली मंदिर में मेला लगने की प्रथा

the pilgrimage of love in banda
डेमो पिक
यहां 167 सालाें से नटबली मंदिर में मेला लगने की प्रथा चली अा रही है। महोबा के सुगिरा का रहने वाला नोने अर्जुन सिंह भूरागढ़ दुर्ग का किलेदार था। यहां से कुछ किलोमीटर दूर सरबई (मध्य प्रदेश) गांव है। वहां नट जाति के लोग आबाद थे। अक्सर करतब दिखाने और कामकाज के लिए नट भूरागढ़ आते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत की रस्सी पर चलकर नदी पार कर किले में आए

the pilgrimage of love in banda
नटबली का मं‌द‌िर
किले में काम करने वाले एक युवा नट से किलेदार की बेटी को प्यार हो गया। नोने अर्जुन सिंह को इसका पता चला तो उसने प्रेमी युवा नट से यह शर्त रख दी कि सूत की रस्सी पर चलकर नदी पार कर किले में आए। अगर ऐसा कर लेगा तो वह अपनी बेटी से उसकी शादी कर देगा।

 
विज्ञापन

यह जगह प्रेम‌ियाें के ल‌िए तीर्थस्थान बन गई

the pilgrimage of love in banda
नटबली सरकार की समाध‌ि
नट ने शर्त मान ली। जब वाे सूत की रस्सी पर नदी पार कर के अा रहा था ताे ‌क‌िलेदार ने कैंची से रस्सी काे काट द‌िया। ज‌िससे नट की माैत हाे गई। यह देख नट की प्रेम‌िका ने भी क‌िले से कूद कर अपनी जान दे दी। तब से यह जगह प्रेम‌ियाें के ल‌िए तीर्थस्थान बन गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed