फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी महाराज ने भरी 2019 की हुंकार, यहां से लड़ेंगे चुनाव 

Mon, 15 Jan 2018 08:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj statement about 2019 election
साक्षी महाराज
भाजपा के फायर ब्रांड नेताअाें में से एक सांसद हरि साक्षी महाराज ने 2019 लाेकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरु कर द‌ी है। अाने वाले लाेक सभा चुनाव में जीत न‌िश्च‌ित करने के ल‌िए उन्हाेंने अपने पत्ते अभी से चलना शुरु कर द‌िए है। 











 
Trending Videos

भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिया है

sakshi maharaj statement about 2019 election
सांसद साक्षी महाराज
उन्नाव से सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि तीन तलाक का मसौदा लोकसभा में पास कराकर भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिया है। विपक्ष के विरोध के चलते अब तक राज्यसभा में मसौदा पास नहीं हो पाया। साक्षी महाराज ने अपनी अावाज बुदंल कर के कहा कि हम दो हमारे दो का नारा हिंदुस्तान ने बुलंद किया।

 

चार बीवियां और चालीस बच्चे नहीं चलेंगे

sakshi maharaj statement about 2019 election
सांसद साक्षी महाराज
देश में अब चार बीवियां और चालीस बच्चे नहीं चलेंगे। सांसद ने कहा कि देश केवल अशफाक उल्ला, चंद्रशेखर आजाद व झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी का है। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव उन्नाव से ही लड़ने का ऐलान किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू मशीन में आलू डालकर गिन्नियां निकाल रहे हैं

sakshi maharaj statement about 2019 election
सांसद साक्षी महाराज
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पप्पू मशीन में आलू डालकर गिन्नियां निकाल रहे हैं। भारतवासियों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। विपक्षी दल मोदी की रफ्तार रोकने में लगे हैं। सांसद ने कार्यक्रम में केक काटकर लोगों को खिलाया। केक में अंडा होने का हवाला देकर खुद नहीं खाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed