फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी कनेक्शन में बड़ा खुलासा: कानपुर के शिक्षण संस्थान से जुड़े रहे आतंकियों के तार, एटीएस ने की पूछताछ

Tue, 13 Jul 2021 11:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Jul 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Terrorist connection: Terrorists linked to Kanpur's educational institution
लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों का कानपुर कनेक्शन - फोटो : amar ujala
आतंकियों के तार कानपुर के एक शिक्षण संस्थान से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। पकड़े गए आतंकियों के पास से इस संबंध में अहम जानकारी मिली है। उसी आधार पर जांच एजेंसी की एक टीम शहर की एक विवि पहुंची। कइयों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। हालांकि किसी को हिरासत में नहीं लिया। उधर इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। सूत्रों का कहना है कि शहर के कुछ छात्र व शिक्षण संस्थान से जुड़े एक दो लोग इन आतंकियों या हिरासत में लिए गए संदिग्धों के संपर्क में थे। इसलिए एटीएस ने तफ्तीश शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के संपर्क में शहर के कुछ छात्र व संस्थानों से जुड़े लोग हैं। आतंकियों से पूछताछ व मोबाइल नंबरों की सीडीआर से इसकी जानकारी मिली है। इसलिए जांच एजेंसी इसका सत्यापन कर रही है। जिसके खिलाफ साक्ष्य मिलते जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक टीम शहर के एक विवि पहुंची। पहले वहां के अफसरों फिर कर्मचारियों व छात्रों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। उसके बाद टीम लौट गई। विवि प्रशासन और पुलिस इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। 


 
Terrorist connection: Terrorists linked to Kanpur's educational institution
लखनऊ में पकड़े गए थे दो आतंकी - फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
सूत्रों के मुताबिक शहर के संवेदनशील इलाकों पर जांच एजेंसी की पैनी नजर है। बेकनगंज, चमनगंज, जाजमऊ, रहमानी मार्केट, रावतपुर जैसे इलाके शामिल हैं। सर्विलांस पर एक दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर लगाए गए हैं। उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्धों का इतिहास भी जांच एजेंसी खंगाल रही हैं। जब भी कार्रवाई होगी वो बड़े पैमाने पर होगी। 

 
Terrorist connection: Terrorists linked to Kanpur's educational institution
लखनऊ में पकड़ गए थे अलकायदा के आतंकी - फोटो : अमर उजाला
माइंडवॉश के लिए चलती थी जेहाद की क्लास
सूत्रों के मुताबिक बिल्डर की सरपरस्ती में नई सड़क के एक ठिकाने पर जेहाद की क्लास चलती थी। गिरोह से जुड़े स्थानीय लोग कुछ लोगों को इकट्ठा करते थे। जिनको लखनऊ से आए आतंकियों से मिलवाते थे। जो इनका माइंडवॉश करते थे। जानकारी मिली है कि इसके लिए बाकायदा फंडिंग भी होती थी। यही नहीं बिल्डर के एक दर्जन खाते मिले हैं। जिनमें विदेश से भी लेनदेन किया गया है। ये बेहद गंभीर मामला है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist connection: Terrorists linked to Kanpur's educational institution
कानपुर सेंट्रल पर चेकिंग करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
तो दहल जाता शहर
पकड़े गए आतंकियों का शहर को दहलाने का पूरा इरादा था। साजिश रची जा चुकी थी। मई में साजिश को अंजाम देना था। मगर उसी दौरान कोरोना कर्फ्यू लगने से हर तरफ पुलिस की चौकसी बढ़ गई। धार्मिक स्थल, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सन्नाटा था। इसलिए साजिश को आतंकी अंजाम नहीं दे सके थे। 

 
विज्ञापन
Terrorist connection: Terrorists linked to Kanpur's educational institution
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
ऐसे खुला पूरा मॉड्यूल
सूत्रों के मुताबिक करीब एक साल पहले से इंटेलीजेंस 100 से अधिक नंबरों को ट्रेस कर रही थी। जिनसे इंटरनेशनल नंबरों पर बातचीत हो रही थी। धीरे-धीरे करके पूरी जानकारी जुटाई। अधिक समय इसलिए लगा क्योंकि कॉलिंग इंटरनेट के जरिये ही की जाती थी। जिसको ट्रेस करना आसान नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed