फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एचपी गैस प्लांट में आग लगने से बच्चों में दहशत, खाली स्कूलाें में कुर्सी मेज शिक्षक करते रहे इंतजार

Fri, 13 Sep 2019 06:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Students did not go to school in panic after fire in Hindustan Gas Petroleum
खाली पड़े क्लास रूम - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान गैस पेट्रोलियम के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में गैस रिसाव के बाद आग लगने की घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रामीणों में दहशत रही। अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इससे उनकी सत्र परीक्षा भी छूट गई।


 
Students did not go to school in panic after fire in Hindustan Gas Petroleum
बच्चों को इंतजार करते रहे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक पूरे समय छात्रों के स्कूल आने का इंतजार करते रहे। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान गैस पेट्रोलियम में गुरुवार को आग लग गई थी। आग लगने के बाद आसपास के गांवों को खाली कराया गया था। रात भर ग्रामीण दहशत में रहे।

 
Students did not go to school in panic after fire in Hindustan Gas Petroleum
आग लगने के बाद हुआ तेज धमाका और फूटा धुएं का गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह झंझरी गांव में अभिभावकों ने छात्रों को प्राथमिक स्कूल नहीं भेजा। वहां तैनात शिक्षक समय से स्कूल पहुंच गए थे। प्राथमिक स्कूलों में इस समय सत्र परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को सुबह पाली में सामाजिक विषय व शाम पाली में कला व संगीत का पेपर था, लेकिन दहशत के चलते छात्र स्कूल नहीं आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Students did not go to school in panic after fire in Hindustan Gas Petroleum
प्लांट के आसपास के गांवाें में सन्नाटा पसर गया - फोटो : अमर उजाला
इससे उनकी परीक्षा भी छूट गई। स्कूल की प्रधान शिक्षिका मंजीत कौर ने बताया कि स्कूल में 115 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। एक भी छात्र स्कूल नहीं आया। वह लोग स्कूल समय तक उनके आने का इंतजार करती रहीं। छूटी हुई सत्र परीक्षा को बाद में भी करा लिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
Students did not go to school in panic after fire in Hindustan Gas Petroleum
पूरे दिन दहशत में रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
यही हाल दही चौकी स्थित केंद्रीय विद्यालय का रहा। दहशत की स्थिति यह रही कि 30 फीसदी छात्र छात्राएं दूसरे दिन स्कूल नहीं पहुंचे। 70 फीसदी छात्रों में जो पहुंचे भी वह पूरे दिन डरे सहमें दिखे। स्टाफ ने वाहनों को स्कूल से काफी दूर खड़ा कर रखा था। ताकि कोई दिक्कत न हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed