{"_id":"6a94223a269d14dc990e394b","slug":"jalaun-jewelry-worth-10-lakh-went-missing-from-a-woman-s-purse-while-she-was-boarding-a-memu-train-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मेमू में चढ़ते समय महिला के पर्स से 10 लाख के जेवरात गायब, जीआरपी ने दो घंटे तक खंगाली सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मेमू में चढ़ते समय महिला के पर्स से 10 लाख के जेवरात गायब, जीआरपी ने दो घंटे तक खंगाली सीसीटीवी फुटेज
Sun, 30 Aug 2026 06:02 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:02 PM IST
सार
Jalaun News: ट्रेन में सवार होने के बाद खुली चेन देख महिला के होश उड़ गए। जीआरपी ने संदिग्ध की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
महिला से घटना की जनकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी- कानपुर रेलखंड के आटा स्टेशन पर मेमू में चढ़ते वक्त एक महिला के हैंडपर्स की चेन खोलकर चोर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद उड़ा ले गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी आटा स्टेशन मास्टर को दी। चोरी की घटना से खलबली मच गई। आटा क्षेत्र के पिपरायां निवासी राकेश पत्नी साधना चंसौलिया के साथ पुत्री आकांक्षा (29) पत्नी अंकित मिश्रा निवासी झांसी को उसकी ससुराल झांसी छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
परिवार मेमू से झांसी जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ा था, तभी ट्रेन ट्रैक आ गई, ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों में सवार होने की आपाधापी मच गई और इसी भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर ने आकांक्षा के हैंडपर्स की चेन खोलकर नकदी जेवरात उड़ा दिए। पर्स की चेन खुली देखकर अनहोनी की आशंका में आकांक्षा ने जब पर्स देखा तो सोने के जेवरात और नकदी गायब थी। परिजनों के मुताबिक पर्स में सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, कान की झुमकियां और पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे। चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
चोरी का पता चलते ही आकांक्षा ने झांसी जाने के बजाय ट्रेन से उतरकर घटना की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला और जीआरपी दरोगा ईश्वरदीन रेलवे स्टेशन पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी लेकर जांच शुरू की। सुरक्षाबलों ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और करीब दो घंटे तक फुटेज की जांच की। आशंका है कि भीड़ में शामिल किसी शातिर ने महिला को निशाना बनाकर घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस आसपास मौजूद यात्रियों और संदिग्ध लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मेमू में सवार होने के दौरान हुई चोरी से परिवार सदमे में है। वहीं, स्टेशन पर लाखों के जेवरात चोरी होने की घटना से यात्रियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
कई दिनों से खड़ी मालगाड़ी भी बनी परेशानी का सबब
आटा प्लेटफार्म दो पर कई दिनों से मालगाड़ी खड़ी है। जिससे यात्रियों को ट्रेन को पकड़ने के लिए ट्रैक पार करना पड़ता है इसके साथ ही कभी-कभी तो यात्री ट्रैक के पास गिट्टी पर खड़े होकर ट्रेन में सवार होते हैं। यात्रियों ने मांग की है, प्लेटफार्म दो पर खड़ी मालगाड़ी को हटाया जाए जिससे ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्म पहुंचकर ट्रेन में सवार हो सकें।

पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की जा रही है। - हेमंत सोलंकी, थानाध्यक्ष जीआरपी