{"_id":"6a942b9a05b6d43bd00f7a94","slug":"etawah-shatabdi-engine-fails-at-tundla-train-delayed-by-two-hours-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: टूंडला में शताब्दी का इंजन फेल, दो घंटे देर से आई, कानपुर जाने वाले यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: टूंडला में शताब्दी का इंजन फेल, दो घंटे देर से आई, कानपुर जाने वाले यात्री रहे परेशान
Sun, 30 Aug 2026 06:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का शनिवार रात टूंडला जंक्शन के पास इंजन फेल हो गया। इससे शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची। शताब्दी एक्सप्रेस के लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्री स्पेशल ट्रेनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं, आरक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों ने ट्रेन के आने का इंतजार किया।
हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर डाउन लाइन पर ट्रेन संख्या 12034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार रात निर्धारित समय पर चल रही थी। टूंडला जंक्शन के पास करीब छह बजे शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। शताब्दी एक्सप्रेस के चालक समेत तकनीकी टीम इंजन को सही करने में लगे रहे लेकिन सही नहीं हो सका। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इटावा जंक्शन पर शाम सात बजकर पांच मिनट पर पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटा देरी से रात करीब नौ बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। शताब्दी एक्सप्रेस के ट्रेन के दो घंटे लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई। कई जरूरतमंद यात्री निजी वाहनों व बस से गंतव्य के लिए निकल गए। वहीं, आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों ने ट्रेन के आने का इंतजार किया। हालांकि स्पेशल ट्रेन आने से यात्री कानपुर के लिए रवाना हो गए।