{"_id":"5d7a4f1d8ebc3e939e46f710","slug":"high-alert-for-five-hours-after-blast-in-unnao-hp-gas-plant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: तेज धमाके के बाद 5 घंटे रहा हाई अलर्ट, दहशत में जान बचाने के लिए भागे लोग, पसर रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: तेज धमाके के बाद 5 घंटे रहा हाई अलर्ट, दहशत में जान बचाने के लिए भागे लोग, पसर रहा सन्नाटा
Fri, 13 Sep 2019 12:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
गैस प्लांट में आग लगने के बाद घरों को छोड़ बाहर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव शहर से पांच किमी दूरी पर दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एलपीजी गैस भराई संयंत्र (बॉटलिंग प्लांट) के टीटीगेंट्री (ट्रक-टैंकर अनलोडिंग सेक्शन) के एमएसवी बुलेट में गैस टैंकर से गैस अनलोडिंग के दौरान अचानक फिटर का वॉल टूटने से तेज गैस रिसाव के बाद आग लग गई।
आग लगने के बाद हुआ तेज धमाका और फूटा धुएं का गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
अचानक टैंकर के टायर फटने व तेज विस्फोट से प्लांट के परिचालन अधिकारी समेत चार कर्मी झुलस गए। जबकि एक कर्मी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। तीन घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
घर छोड़ कई किलोमीटर दूर जा खड़े हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
जबकि दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपातकालीन सायरन बजने से प्लांट के साथ आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मौजूद लगभग 300 कर्मियों में भगदड़ मच गई। डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जान बचाने के लिए जिसको जो मिला उस पर चढ़ कर भागा
- फोटो : अमर उजाला
जिले के अलावा लखनऊ व कानपुर की दमकलों को भी बुलाया गया। गैस प्लांट में आग लगने से क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया गया। आसपास के गांवों को खाली करा दिया गया। दो दर्जन से अधिक फैक्टरियों और स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
प्लांट के आसपास गाड़ियों को रूकवा दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
तेज लपटे उठने से करीब आधा घंटे तक लखनऊ-कानपुर हाईवे और कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग को भी बंद कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पांच घंटे लोग दहशत में रहे।