चित्रकूट जिले में बरुआ बांध में लापता सपा नेता भरत दिवाकर की पत्नी के शव को गुरुवार दोपहर एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाला। परिजनों ने महिला की शिनाख्त की है। अभी तक सपा नेता का कुछ पता नहीं चला है।
2 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
जानें पूरा मामला
चित्रकूट के शंकर बाजार निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सपा नेता भरत दिवाकर अपनी पत्नी समेत मंगलवार की देर रात से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। बुधवार की सुबह शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बरुआ बांध में लावारिश हालत में उनकी स्कार्पियो खड़ी मिलने की सूचना पर अपर एसपी भारी पुलिस बल व गोताखोरों के साथ पहुंचे।
3 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कुछ नाविक व सपा नेता के सहयोगी को पकड़कर पूछताछ की जिसमें यह सामने आया कि पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को नाव पर रख बीच बांध में ले गए। इसी बीच नाव पलटने से मृतक पत्नी समेत नाविक व सपा नेता पानी में गिर गए।
4 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
नाविक तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गया लेकिन गोताखोरों के तमाम प्रयास के बाद भी देर शाम तक सपा नेता व उनकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया। अपर एसपी बलवंत चौधरी व पकड़े गए सहयोगी रामसेवक के अनुसार भरत दिवाकर ने कुछ निजी समस्याओं के चलते पत्नी की हत्या कर दी फिर उसके शव को बांध में फेंकने के लिए नाव से ले जाते समय नाव पलटने से भरत भी डूब गया था।
5 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बरामद स्कार्पियो में पत्नी की चप्पल व कुछ अन्य सामग्री मिली है। मामले को लेकर तरह-तरह के कयासबाजी का दौर जारी रहा। भरत के परिजनों का कहना है कि देर रात को भरत पत्नी को लेकर दहिनी गांव में अपने छोटे भाई के जन्मदिन में शामिल होने जा रहा था।