{"_id":"5e1f16be8ebc3e4b19022ed9","slug":"sp-leader-missing-along-with-wife-in-chitrakoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पत्नी समेत गायब, बांध में डूबने की आशंका पर शव तलाशते रहे गोताखोर, दंपति को नहीं ढूंढ पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता पत्नी समेत गायब, बांध में डूबने की आशंका पर शव तलाशते रहे गोताखोर, दंपति को नहीं ढूंढ पाए
Wed, 15 Jan 2020 07:22 PM IST
शिखा पांडेय
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता भरत दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के शंकर बाजार निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सपा नेता भरत दिवाकर अपनी पत्नी समेत मंगलवार की देर रात से रहस्यमय ढंग से गायब हैं। बुधवार की सुबह शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बरुआ बांध में लावारिश हालत में उनकी स्कार्पियो खड़ी मिलने की सूचना पर अपर एसपी भारी पुलिस बल व गोताखोरों के साथ पहुंचे।
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाविक तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गया लेकिन गोताखोरों के तमाम प्रयास के बाद भी देर शाम तक सपा नेता व उनकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया है। अपर एसपी बलवंत चौधरी व पकड़े गए सहयोगी रामसेवक के अनुसार भरत दिवाकर ने कुछ निजी समस्याओं के चलते पत्नी की हत्या कर दी फिर उसके शव को बांध में फेंकने के लिए नाव से ले जाते समय नाव पलटने से भरत भी डूब गया है।
बरामद स्कार्पियो में पत्नी की चप्पल व कुछ अन्य सामग्री मिली है। मामले को लेकर तरह-तरह के कयासबाजी का दौर जारी है। भरत के परिजनों का कहना है कि देर रात को भरत पत्नी को लेकर दहिनी गांव में अपने छोटे भाई के जन्मदिन में शामिल होने जा रहा था।

मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में बांध से फोन आया कि कोई उनके बांध में मछलियों का अवैध शिकार कर रहा है तो वह उन्हें पकड़ने के लिए बांध चले गए थे। जैसे ही वह वहां पहुंचे तो मौजूद आरोपियों ने दंपति को पकड़कर बांध में फेंक दिया होगा। गौरतलब है कि सपा नेता भरत इसी बांध में मछलियों का ठेका भी लिया था।
सदर कोतवाली के मुलायम नगर मोहल्ले के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भरत दिवाकर की स्कार्पियो बरुआ बांध के समीप खड़ी मिलने पर बांध की रखवाली करने वाले युवक ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव व कोतवाल अनिल सिंह भारी पुलिस बल व गोताखोरों के साथ बांध पहुंच गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि पत्नी मीनू उर्फ नमिता के साथ किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार रात से वह बाहर गया था। पुलिस ने छानबीन की तो स्कार्पियों वाहन में महिला के चप्पल व मोबाइल मिले। इस पर गोताखोरों ने बांध में खोजबीन शुरू कराई। यह खबर गांव में फैलते ही लोग बांध की ओर दौड़ पडे। सुबह से लेकर शाम तक गोताखोर दोनो को तलाशते रहे, किन्तु कुछ पता नहीं चल सका।
इस संबंध में अपर एसपी ने बताया कि गोताखोर रामसेवक निषाद निवासी दहिनी ने जानकारी दिया कि भरत दिवाकर वाहन लेकर मृत दशा में पत्नी के साथ आया था। जिसे नाव में ले जाते समय पलट गई। जिससे वह तो बच गया, लेकिन दोनो लापता हो गए। एएसपी ने बताया कि श्ेम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस मामले को लेकर कयासों का बाजार गरम है।

गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भरत दिवाकर बरुआ बांध में मछली पालन कराता है। मंगलवार की देर शाम हरिहरपुर निवासी बबलू को फोन से कहा कि बांध के किनारे नाव लगा देना। नाव लगाने के बाद फोन कर सूचना जरूर दे। नाविक रामसेवक ने बताया कि बबलू ने नाव लगाई थी। देर रात भरत दिवाकर गाडी से पत्नी को लेकर आए थे।
लापता दम्पत्ति के घर के गेट में ताला लगा है। अंदर से पूरा घर खुला है। जब लोगों को जानकारी मिली कि भरत दिवाकर व पत्नी घर में नहीं है तो आसपास के लोगों ने छतों से झांकर देखा तो पता चला कि कमरो में न ताला लगा और दरवाजे खुले हैं। स्थानीय लोग दबी जुबान में चर्चा करते रहे कि भरत दिवाकर व पत्नी मीनू उर्फ नमिता का देर रात काफी विवाद हुआ। इसके बाद वह कहां गए ये किसी को मालुम नहीं है।