रायबरेली-लालगंज हाईवे पर उन्नाव के चर्चित दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाला ट्रक फतेहपुर के सपा नेता व पूर्व जिला सचिव नंदू पाल का निकला। सपा नेता का कहना है कि इसे साजिश बताकर बेवजह तूल दिया जा रहा है, जबकि यह महज हादसा है। सपा नेता का कहना है कि ट्रक के नंबर प्लेट में कालिख पोतने की वजह केवल फाइनेंसर की नजरों से बचना था।
{"_id":"5d3f09b48ebc3e6c97361e92","slug":"samajwadi-party-leader-s-truck-hit-unnao-misdeed-victim-s-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के ट्रक ने मारी थी उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर, साजिश से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के ट्रक ने मारी थी उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर, साजिश से किया इनकार
Tue, 30 Jul 2019 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार कुछ इस तरह ट्रक में भिड़ी थी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार में ट्रक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर ललौली कस्बे के सातआना मोहल्ला निवासी सपा नेता नंदकिशोर पाल उर्फ नंदू पाल की पत्नी रामाश्री पाल सपा से असोथर ब्लॉक की प्रमुख रह चुकी हैं। सपा नेता चार भाई हैं। दूसरे नंबर पर देवेंद्र किशोर पाल, तीसरे नंबर मुन्ना पाल और सबसे छोटा दिलीप पाल है। दिलीप का मकान लालगंज में है। तीन भाइयों के ललौली के साथ शहर के नई तहसील के सामने पाल नगर में अलग-अलग मकान हैं।
हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे
- फोटो : अमर उजाला
चारो भाइयों के बीच 27 ट्रक हैं। इसके अलावा लखनऊ रोड पर्र ईंट-भट्ठा है। सपा नेता नंदू पाल का कहना है कि पूरा कारोबार संयुक्त रूप से चलता है। कारोबार की निगरानी वह खुद करते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाला ट्रक दूसरे नंबर के भाई देवेंद्र किशोर पाल के नाम पर है। यह ट्रक मोरंग रायबरेली में उतारने के बाद फतेहपुर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली और लालगंज के बीच अटौरा गांव के पास हादसा हो गया। ट्रक समेत चालक को पुलिस उठा ले गई है। जहां तक नंबर प्लेट पर कालिख पोतने की बात है तो आमतौर पर फाइनेंसर से बचने के लिए बारिश के मौसम में किया जाता है। ज्यादातर ट्रक मालिक यह काम करते हैं।
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार में ट्रक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक इसी थाने के ओती गांव का निवासी सूरजपाल का सबसे छोटा बेटा आशीष कुमार चला रहा था। बड़ा भाई सुनील और पंकज घर में रहकर खेती किसानी का काम करते हैं। ओती प्रधान सुशील सिंह भदौरिया ने बताया कि सूरजपाल का परिवार शांतिप्रिय और शरीफ है। इन लोगों पर साजिश की बात गले उतरने वाली नहीं लग रही।