उन्नाव से भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की चाची और मौसी की रायबरेली में हुए सड़क हादसे में मौत और पीड़िता व उसके वकील के घायल होने की घटना से एक बार फिर यह प्रकरण सुर्खियों में आ गया। इस बार भी सुरक्षा में हुई चूक ने पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सड़क हादसे के दूसरे दिन दुष्कर्म पीड़िता के गांव में सन्नाटा पसरा रहा। एहतियात के तौर पर गांव में नौ थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।
2 of 8
पीड़िता के घर पर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी, एएसपी व एसडीएम ने भी गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, एसपी ने किशोरी की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को हटाते हुए दूसरे कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। रविवार को रायबरेली में हुई घटना के बाद पुलिस और प्रशासन चौकन्ना हो गया। पीड़िता की सुरक्षा में महिला कांस्टेबल रूबी पटेल, सुनीता और सुरेश यादव की तैनाती थी, जो घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं पाए गए।
3 of 8
हादसे के बाद वकील महेंद्र के घर के बाहर बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में हुई चूक से पुलिस सवालों के घेरे में आई तो एसपी एमपी वर्मा ने हर चूक से बचने के लिए सोमवार सुबह से ही सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, आसीवन, बांगरमऊ, हसनगंज, अजगैन, सदर कोतवाली, माखी व अचलगंज समेत नौ थानों का फोर्स व पीएसी बल गांव में तैनात कर दिया। वहीं, पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए गांव के लोग घरों में दुबके रहे।
4 of 8
उन्नाव कांड में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के डर से गांव जाने वाले मोड़ पर खुली दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12 बजे करीब एसपी एमपी वर्मा, एएसपी विनोद कुमार पांडेय के साथ थाने पहुंचे और वहां मौजूद फोर्स को ब्रीफ किया। एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार, तहसीलदार सफीपुर नरेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार चौरसिया ने भी गांव पहुंच हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।
5 of 8
सड़क हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची मौसी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता और सह आरोपी के घर पर ताला
रविवार दोपहर हुई घटना के बाद पीड़िता के परिजन घर में ताला बंद कर पुलिस की सुरक्षा में लखनऊ और रायबरेली रवाना हो गए। सोमवार सुबह पीड़िता के घर के बाहर भारी फोर्स तो था पर घर पर किसी की भी मौजूदगी नहीं रही। वहीं दहशत में दुष्कर्म के मामले की सह आरोपी शशि सिंह के घर के भी सदस्य गांव से दुबक गए। उसके घर पर भी ताला लटकता मिला।