फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Erosion again on the Kalimitti-Shivrajpur road; traffic movement halted.

Unnao News: कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर फिर कटाव, आवागमन बंद

Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Erosion again on the Kalimitti-Shivrajpur road; traffic movement halted.
फोटो-18-कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बोरियों के ऊपर से बहता पानी। संवाद
विज्ञापन


गंगा का बढ़ा जलस्तर, कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर फिर आर-पार हुआ पानी
-मरम्मत की जगह पर लगाई गई बोरियां बहीं, मजदूरों ने फिर की मरम्मत
-सूचना पर पहुंची पुलिस, पैदल निकल रहे लोगों का आवागमन कराया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी




फतेहपुर चौरासी। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कालीमिट्टी-शिवराजपुर (कानपुर) मार्ग पर दो दिन पहले कटे स्थान पर पानी का बहाव फिर आर-पार हो गया। सोमवार को मरम्मत के बावजूद बुधवार को उसी स्थान पर कुछ बोरियां हट गईं। इससे गंगा का पानी दोबारा मार्ग के आर-पार बहने लगा।

विभाग के कर्मियों ने मोटरबोट की मदद से बालू भरी बोरियां डालकर धारा को रोका। रामबाबू, विपिन, नीरज पांडेय, विजय शंकर और पंकज निषाद समेत ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग मार्ग बचाने में जुटा है। उन्होंने आशंका जताई कि जलस्तर बढ़ने पर मार्ग को बचाना मुश्किल होगा। बोरियां लगने के बाद लोगों ने पैदल आवागमन शुरू कर दिया था। इसकी सूचना पर एसओ ज्ञानेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा कारणों से पैदल आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed