{"_id":"6aa1b2f77c57e9d1530974f4","slug":"repairs-completed-railway-crossing-reopened-after-three-days-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157307-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मरम्मत पूरी, तीन दिन बाद खोली गई रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मरम्मत पूरी, तीन दिन बाद खोली गई रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
फोटो-15-रेलवे क्रासिंग से निकलता बाइक सवार। संवाद
-लोगों ने राहत की सांस, आवागमन हुआ सामान्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। मरम्मत का काम पूरा होते ही तीन दिन बाद गंजमुरादाबाद की रेलवे क्रासिंग को बुधवार की सुबह खोल दिया गया। आवागमन सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
गंजमुरादाबाद की रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत काम चलने के कारण छह से आठ सितंबर तक रेल विभाग द्वारा साइन बोर्ड लगाकर तीन दिनों तक रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया था। इससे गंजजलालाबाद, आलापुर कोट, सुल्तानपुर कोट, बरौंकी, चकहनुमान, हयातनगर, हरईपुर, ब्योलीइस्लामाबाद, हसनापुर, ताजपुर, कपूरपुर, भिक्खनपुर गोपालपुर, जटपुर बेल्थरा, गोवा पट्टी, चहोलिया आदि गांवों के राहगीरों को गंजमुरादाबाद तक आने जाने में चार किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा था।
खासकर स्कूली वैन और रोडवेज बसों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मतीकरण का कार्य पूरा होते ही बुधवार की सुबह तीन दिनों से बंद रेलवे क्रासिंग को खोल दिया गया है। इससे रेलवे क्रासिंग से आवागमन सामान्य हो गया है। मल्लावां रेलवे स्टेशन प्रभारी ओबी शुक्ला ने बताया कि मरम्मत, मंगलवार की रात पूरी होने के बाद बुधवार को रेलवे क्रासिंग को खोल दिया गया है।