फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी महाराज ने राहुल पर कसा तंज कहा- ...मशीन में आलू डालकर गिन्नियां निकाल रहे

Sun, 14 Jan 2018 08:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj allegation on Rahul gandhi
सांसद साक्षी महाराज का स्वागत करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद हरि साक्षी महाराज ने इस बार राहुल गांधी पर तंज कसते एक ऐसी टिप्पणी की जिससे सियासी माहौल गरमाने के कयास लगाये जा रहे हैं। इस दौरान उन्होने कई मुद्दो पर अपनी राय व्यक्त की।







 
Sakshi Maharaj allegation on Rahul gandhi
सांसद साक्षी महाराज
सांसद हरि साक्षी महाराज अपने जन्मदिवस पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पप्पू मशीन में आलू डालकर गिन्नियां निकाल रहे हैं। भारतवासियों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। विपक्षी दल मोदी की रफ्तार रोकने में लगे हैं। 

 
Sakshi Maharaj allegation on Rahul gandhi
सांसद साक्षी महाराज
सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि तीन तलाक का मसौदा लोकसभा में पास कराकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिया गया है। विपक्ष के विरोध के चलते अब तक राज्यसभा में मसौदा पास नहीं हो पाया। सांसद ने कहा कि हम दो हमारे दो का नारा हिंदुस्तान ने बुलंद किया था। अब चार बीवियां और चालीस बच्चे नहीं चलेंगे। सांसद ने कहा कि देश केवल अशफाक उल्ला, चंद्रशेखर आजाद व झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी का है। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव उन्नाव से ही लड़ने का ऐलान किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Maharaj allegation on Rahul gandhi
सांसद साक्षी महाराज
नवाबगंज में तहसील बनाने की मांग 
ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सांसद व विधायकों से नवाबगंज में तहसील बनाने की मांग की। इस पर सांसद ने कहा कि उनकी सीएम से बात हुई है। उन्होंने नवाबगंज को वरीयता देने का आश्वासन दिया है। आल्हा सम्राट लल्लू बाजपेई के पौत्र नयन बाजपेई ने आल्हा गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed