यूपी/उरईः अहमदाबाद से चलकर वाराणसी की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस शुक्रवार से 42 दिन तक झांसी-कानपुर रूट से नहीं गुजरेगी। सिर्फ अहमदाबाद से दरभंगा की ओर जाने वाली ट्रेन ही चलेगी। जिससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है। क्योंकि इस ट्रेन में पैसेंजर ट्रेन का किराया लगता है और यह ट्रेन इस रूट पर पैसेंजर का विकल्प मानी जाती है।
{"_id":"5b2286e74f1c1ba66e8b7f46","slug":"sabarmati-express-will-not-arrive-at-jhansi-kanpur-route-for-forty-two-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ने वाली है यात्रियों की मुसीबत, 42 दिन तक इस रूट से नहीं गुजरेगी साबरमती एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने वाली है यात्रियों की मुसीबत, 42 दिन तक इस रूट से नहीं गुजरेगी साबरमती एक्सप्रेस
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमाे पिक
अहमदाबाद से चलकर वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 19167 साबरमती एक्सप्रेस 15 जून से 42 दिनों तक वाराणसी नहीं जाएगी। इसी तरह वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जाने वाली 19168 साबरमती एक्सप्रेस अहमदाबाद नहीं जाएगी। जबकि 19165 अहमदाबाद से दरभंगा अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
डेमाे पिक
इस बाबत झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 19167 अहमदाबाद से चलकर वाराणसी की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस 16, 18, 19,21,23,25,26,28,30 जून तथा 2,3,5,7,9,10,12,14,16,17,19,21,23,24 जुलाई को नहीं चलेगी। इसी तरह वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस 17,19,21,22,24,26,28,29 जून तथा 1,3,5,6,8,10,12,13,15,17,19 जुलाई को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
उन्होंने बताया कि वाराणसी में ट्रैक पर काम होने के कारण इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। अब रेल प्रशासन रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को फुल पैसा रिफंड करेगा। वहीं अयोध्या, बनारस जैसे धार्मिक स्थलों पर उरई से जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत होने वाली है। हरिओम गोस्वामी, सुनीता, अखिलेश तिवारी, आराधना, दीपक अवस्थी, शिल्पी, रश्मि, अदिति दुबे रिनियां आदि यात्रियों ने बताया कि वे लोग गुरु पूर्णिमा को 27 जुलाई को अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने अपना रिजर्वेशन भी 15 दिन पहले करा लिया है। अब ट्रेन कैंसिल होने से उन्हें परेशानी होगी। वहीं सूरत, अहमदाबाद जाने के लिए 42 दिनों तक यात्रियों को दिक्कत आएगी