फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम पहुंचा पिता, बेटी ने जाने से किया इनकार, बहन ने की मुलाकात

Thu, 14 Jun 2018 10:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Jun 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Girl refuses to leave baba virendra dev ashram
वीरेंद्र देव आश्रम
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बाबा वीरेंद्र देव आश्रम पर बेटी की तलाश में आए पिता को आश्रम में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वहां की सेविकाओं ने बेटी को ले जाकर बहन से मुलाकात कराई। उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। पिता-पुत्री हताश होकर लौट गए।


 
Girl refuses to leave baba virendra dev ashram
वीरेंद्र देव आश्रम
जिला रायबरेली के सलोन के राधानगर निवासी कृष्णकुमार प्रसाद अपनी बेटी किरन के साथ दूसरी बेटी संध्या उर्फ मुन्नी को ढूंढने 12 जून को सिकंतरबाग स्थित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर आए थे। यहां पर आश्रम की सेविकाओं ने अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद कृष्णकुमार ने डीएम से मिलकर बेटी को आश्रम से मुक्त कराए जाने की मांग की। डीएम के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस बुधवार को आश्रम पहुंची।
Girl refuses to leave baba virendra dev ashram
वीरेंद्र देव आश्रम
यहां पर सेविकाओं ने अंदर जाने से मना कर दिया। हालांकि सेविकाएं किरन को अंदर लेकर चली गईं और बहन संध्या से मुलाकात करा दी। कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि वहां पर कृष्णकुमार की बेटी संध्या की किरन से मुलाकात हुई। उसने जाने से मना कर दिया। संध्या बालिग है। इसके बाद पिता-पुत्री मायूस होकर लौट गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl refuses to leave baba virendra dev ashram
वीरेंद्र देव आश्रम
बिहार के हैं मूल निवासी
कृष्णा कुमार प्रसाद ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि वह बिहार के सीवान के निवासी हैं। इन दिनों रायबरेली के सलोन में रह रहे हैं। उनकी 45 वर्षीय पुत्री संध्या उर्फ मुन्नी अपने पुत्र के साथ गायब है। उन्हें पिछले दिनों समाचार पत्रों से पता चला कि वह फर्रुखाबाद में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed