रोटोमैक और पान पराग ग्रुप के मालिक विक्रम काेठारी की सस्सेस और फेलियर दोनों कहानियां सीख देती हैं। देश-दुनिया में कोठारी परिवार की पहचान पान मसाले के ब्रांड पान पराग से बनी।
अरबपति बिजनेसमैन के पतन की 'दिलचस्प कहानी' से जानें गलतियां कैसे करती हैं बर्बाद!
मनसुख भाई कोठारी ने बेटों दीपक कोठारी और विक्रम कोठारी के साथ वर्ष-1975 में पुड़िया वाला पान मसाला बनाकर बेचना शुरू किया। छोटी पुड़िया में पान मसाला लोगों को बहुत पसंद आया।
सलमान जैसे सुपरस्टार करते थे जिसके ब्रांड का विज्ञापन, आज इस वजह से हुई इस अरबपति की बुरी हालत
देखते ही देखते पान पराग के साथ कानपुर पान मसाला कारोबार का केंद्र बन गया। यहां एक के बाद एक पान मसाला के ब्रांड खड़े हो गए।
विक्रम कोठारी पर चला बैंक का चाबुक, 900 करोड़ का ऋण न चुका पाने पर हुई कार्रवाई
मनसुख भाई कोठारी नील वाली गली में किराये के घर में रहते थे। वह फेरी लगाकर नारियल तेल, बिस्कुट और बीड़ी बेचते थे। 70 के दशक में मनसुख भाई ने घर पर पान मसाला बनाकर बेचना शुरू किया।
दोनों बेटों ने उनके फेरी के काम को पान मसाला इंडस्ट्री में बदल दिया। कोठारी परिवार कानपुर ही नहीं, देश और दुनिया में देश का पहला पान मसाला बनाने के लिए मशहूर हुआ।