फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान जैसे सुपरस्टार करते थे जिसके ब्रांड का विज्ञापन, आज इस वजह से हुई इस अरबपति की बुरी हालत

Fri, 07 Dec 2018 01:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 01:23 PM IST
सार

- 900 करोड़ का ऋण न चुका पाने पर बैंक ने की कार्रवाई
- नीलामी के जरिये बकाया रकम वसूलेगा बैंक ऑफ इंडिया

विज्ञापन
Bank holds possession of RotoMac owner Vikram Kothari with
डेमो पिक
जिस कंपनी के प्रोडक्ट्स का एड (विज्ञापन) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जैसे सिलेब्रिटीज करते थे आज उस कंपनी की हालत इतनी खराब हो गई है कि मालिक के घर पर कब्जा तक हो गया है। बॉल पेन्स (कलम) में सबसे मशहूर इंडियन कंपनी Rotomac Group के मालिक विक्रम कोठारी के बुरे दिन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बैंक ऑफ इंडिया ने कानपुर के उद्योगपति विक्रम कोठारी के तिलक नगर स्थित आवास (मकान संख्या 7/23) को अपने कब्जे में ले लिया है। कोठारी का बैंक पर करीब 900 करोड़ रुपये ऋण है।
Bank holds possession of RotoMac owner Vikram Kothari with
डेमो पिक
यह ऋण खाता वर्ष 2015 में ही एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट्स) हो गया था। विक्रम कोठारी ने कई साल पहले बैंक ऑफ इंडिया की बिरहाना रोड स्थित शाखा से चार कंपनियों के नाम से अलग-अलग ऋण लिया था।
Bank holds possession of RotoMac owner Vikram Kothari with
डेमो पिक
यह ऋण रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 830 करोड़ रुपये, कोठारी फूड एंड फ्रेगरेंस के नाम से 155 करोड़ रुपये, रोटोमैक एक्सपोर्ट के नाम से 245 करोड़ रुपये और क्राउन एल्वा के नाम से 165 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank holds possession of RotoMac owner Vikram Kothari with
डेमो पिक
वर्ष 2015 में सभी ऋण खाते एनपीए होने के बाद बैंक ने कई नोटिस जारी किए लेकिन न तो ऋण जमा किया गया, न ही नोटिस का जवाब दिया गया। इस पर बैंक की ओर से सरफेसी एक्ट के तहत 27 जुलाई 2016 को रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम 848 करोड़ रुपये का मांग नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
Bank holds possession of RotoMac owner Vikram Kothari with
डेमो पिक
इसके बाद भी ऋण की अदायगी नहीं हुई। करीब डेढ़ साल बाद चार दिसंबर 2018 को रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ऋण खाते के नाम पर बंधक संपत्ति (मकान संख्या 7/23, तिलक नगर) को कब्जे में ले लिया। बैंक की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि वर्तमान में 848 करोड़ रुपये ऋण के अलावा 30 सितंबर 2015 से ब्याज एवं अन्य खर्च भी बकाया हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed