{"_id":"5c0a9a77bdec2241454bc263","slug":"sakshi-maharaj-statement-about-sadhvi-savitri-bai-and-om-prakash-rajbhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बीजेपी को बाय-बाय' कहने वाली सांसद साध्वी सावित्री बाई को साक्षी महाराज ने दे डाली नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बीजेपी को बाय-बाय' कहने वाली सांसद साध्वी सावित्री बाई को साक्षी महाराज ने दे डाली नसीहत
Sat, 08 Dec 2018 08:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा देने वाली सांसद साध्वी सावित्री बाई को साक्षी महाराज ने एक नसीहत दे डाली है। इसके बाद सियासी बयानबाजी तेज होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज शुक्लागंज में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली सड़क का निरीक्षण करने के लिए गए थे। इसी दौरान सांसद ने साध्वी को नसीहत दी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा दलित विरोधी नहीं है बल्कि सांसद साध्वी सावित्री बाई स्वार्थी हैं। साक्षी महाराज ने ओम प्रकाश राजभर को लेकर तो यहां तक कह दिया कि मंत्री सरकार में रहकर रसगुल्ले खा रहे हैं।
2 of 5
डेमो पिक
हरिहरपुर गंगा कटरी में प्रखर परोपकार मिशन के तत्वाधान में पीपीएम स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। गंगा बैराज मार्ग से स्कूल जाने वाले मार्ग को बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को सांसद साक्षी महाराज ने दिए थे जिस कार्य का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को सांसद साक्षी महाराज यहां पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे पीडब्लूडी के अधिकारियों से सड़क की गुणवता ठीक रखने और सही मार्ग बनाएं जाने के निर्देश दिए।
3 of 5
डेमो पिक
इस बीच उन्होंने साध्वी सावित्री बाई के इस्तीफे के बाद मची बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा को दलित विरोधी कहने वाली साध्वी सावित्री बाई स्वार्थी हैं उन्हें ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
ओमप्रकाश राजभर को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर जहां एक ओर मंत्री रसगुल्ले खा रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे अनर्गल बयान देते हैं। उन्हें इस्तीफा देने के बाद ऐसे बयान देने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
साक्षी महाराज
आपको बता दें कि गंगा कटरी के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट की ओर से एक स्कूल बनवाया जा रहा है जो वातानुकूलित होगा। स्कूल तक जाने वाली सड़क कच्ची थी जिसका मुख्यमंत्री की स्वीकृति से निर्माण कराया जा रहा है। इसी का निरीक्षण करने के लिए सांसद साक्षी महाराज पहुंचे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।