फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank of India action on Vikram Kothari for Failing to repay loan of 900 crore

विक्रम कोठारी पर चला बैंक का चाबुक, 900 करोड़ का ऋण न चुका पाने पर हुई कार्रवाई

Fri, 07 Dec 2018 09:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Bank of India action on Vikram Kothari for Failing to repay loan of 900 crore
बैंक ने की कार्रवाई
कानपुरः बैंक ऑफ इंडिया ने शहर के उद्योगपति विक्रम कोठारी के तिलक नगर स्थित आवास (मकान संख्या 7/23) को अपने कब्जे में ले लिया है। कोठारी का बैंक पर करीब 900 करोड़ रुपये ऋण है। यह ऋण खाता वर्ष 2015 में ही एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट्स) हो गया था। 
विज्ञापन


विक्रम कोठारी ने कई साल पहले बैंक ऑफ इंडिया की बिरहाना रोड स्थित शाखा से चार कंपनियों के नाम से अलग-अलग ऋण लिया था। यह ऋण रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 830 करोड़ रुपये, कोठारी फूड एंड फ्रेगरेंस के नाम से 155 करोड़ रुपये, रोटोमैक एक्सपोर्ट के नाम से 245 करोड़ रुपये और क्राउन एल्वा के नाम से 165 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन

बंधक संपत्ति को कब्जे में ले लिया

वर्ष 2015 में सभी ऋण खाते एनपीए होने के बाद बैंक ने कई नोटिस जारी किए लेकिन न तो ऋण जमा किया गया, न ही नोटिस का जवाब दिया गया। इस पर बैंक की ओर से सरफेसी एक्ट के तहत 27 जुलाई 2016 को रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम 848 करोड़ रुपये का मांग नोटिस जारी किया गया था।

इसके बाद भी ऋण की अदायगी नहीं हुई। करीब डेढ़ साल बाद चार दिसंबर 2018 को रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ऋण खाते के नाम पर बंधक संपत्ति (मकान संख्या 7/23, तिलक नगर) को कब्जे में ले लिया। बैंक की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि वर्तमान में 848 करोड़ रुपये ऋण के अलावा 30 सितंबर 2015 से ब्याज एवं अन्य खर्च भी बकाया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed